राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर स्थित सेंट्रल एकेडमी में सुबह शार्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। धुआं क्लास रूम में भरते ही वहां भगदड़ मच गई। स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन सभी बच्चों को सकुशल बाहर फील्ड में निकाला। सूचना, फायर कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
2 of 6
दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पा लिया गया। इससे स्कूल में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीओ गाजीपुर ने बताया कि स्कूल के बेसमेंट में स्थित मीटर रूम में शार्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन
3 of 6
धुआं व आग की लपटे उठता देख कर्मचारी व शिक्षकों ने शोर मचाया। पूरे स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। उस दौरान स्कूल में करीब डेढ़ हजार बच्चे मौजूद थे। धुआं क्लास रूम में भरते ही बच्चों का दम घुटने लगा। आनन-फानन सभी क्लास रूम को खाली कराया गया।
4 of 6
आग की लपटें कंप्यूटर रूम में पहुंच गईं। इस बीच कर्मचारियों व शिक्षकों ने स्कूल में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन
5 of 6
कमरों में धुआं भरा होने से दमकलकर्मियों ने क्लास रूम के शीशे तोड़े ताकि धुआं आसानी से निकल सके। सीओ दिनेश पुरी ने बताया आग शार्ट सर्किट से लगी थी जिसे कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
गनीमत रही कि तारों तक ही सीमित रही आग
स्कूल में शार्ट सर्किट से आग लगने बाद मची अफरातफरी को देख बच्चे सहम गए थे। घटना की जानकारी पर कई अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। अभिभावक बच्चों को घर ले गए। करीब एक घंटे बाद स्कूल में हालात सामान्य हो सके। वहीं कुछ अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। हालांकि आग केवल तारों तक ही सीमित रही। आग स्कूल में रखे फर्नीचर व सामानों तक पहुंचती तो उस पर काबू पाना मुश्किल होता।