हसनगंज क्षेत्र में सीतापुर रोड पर एचपी पेट्रोलपंप से सटे जेपी होंडा शोरूम के मेन स्विच बोर्ड में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: शोरूम में लगी भीषण आग, नौ बाइकें जली
2 of 10
चौकीदार की सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग बुझाई। टीम की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि शोरूम खाक हो गया। नौ बाइकें जल गईं।
विज्ञापन
तस्वीरें: शोरूम में लगी भीषण आग, नौ बाइकें जली
3 of 10
पुलिस के मुताबिक, चौक के रहने वाले मनोज अग्रवाल का सीतापुर रोड पर डालीगंज क्रॉसिंग के पास होंडा शोरूम व उससे सटा एचपी पेट्रोलपंप है। चौकीदार सचिन, कौशल, श्रीप्रकाश व किशोर सोमवार रात शोरूम व पेट्रोलपंप की रखवाली कर रहे थे।
तस्वीरें: शोरूम में लगी भीषण आग, नौ बाइकें जली
4 of 10
सचिन ने सुबह छह बजे शोरूम के मेन स्विच बोर्ड के पास काला धुआं उठते देखा। उसने पुलिस कंट्रोल रूम व फायर स्टेशन सूचना दी। चारों चौकीदार आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
तस्वीरें: शोरूम में लगी भीषण आग, नौ बाइकें जली
5 of 10
दमकल की चार गाड़ियों के साथ मॉडर्न पुलिस कंट्रोलरूम व हसनगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। इस बीच पूरा शोरूम लपटों से घिर चुका था। जलते हुए टपक रही फॉल्ससीलिंग ने फर्नीचर के साथ शोरूम में खड़ी बाइकों को चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
तस्वीरें: शोरूम में लगी भीषण आग, नौ बाइकें जली
6 of 10
सबसे पहले पहुंची एक दमकल गाड़ी ने आग बुझाने की कोशिश के साथ उसे पेट्रोलपंप तक पहुंचने से रोकने की कवायद शुरू की। इस बीच फायरब्रिगेड की तीन अन्य गाड़ियां पहुंच गई। आग बुझाने में एक घंटा लगा।
विज्ञापन
तस्वीरें: शोरूम में लगी भीषण आग, नौ बाइकें जली
7 of 10
शोरूम मैनेजर रामदुलारे यादव ने बताया कि अग्निकांड में चार वाहन पूरी तरह जल गए, जबकि पांच अन्य गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। इसके अलावा फर्नीचर, कंप्यूटर, दस्तावेज समेत लाखों की क्षति हुई है।
तस्वीरें: शोरूम में लगी भीषण आग, नौ बाइकें जली
8 of 10
धरे रह गए उपकरण पेट्रोलपंप व होंडा शोरूम में अग्नि निरोधक सिलेंडर थे लेकिन चौकीदारों को भनक लगने से पहले आग फैल चुकी थी। अग्निशमन उपकरण धरे रह गए।
तस्वीरें: शोरूम में लगी भीषण आग, नौ बाइकें जली
9 of 10
चटक कर बिखरे शीशे शोरूम के लपटों से घिरने के साथ शीशे चटकने लगे। दमकल दस्ते द्वारा पानी की तेजधार छोड़े जाते ही शीशे भरभराकर गिर गए। पुलिस टीम लोगों को दूर हटाती रही।