फैजाबाद में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, गेहूं की फसल खाक, तस्वीरें
Sun, 09 Apr 2017 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
फैजाबाद के रुदौली में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। जिसमें लगभग 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।
ग्रामीणों के अनुसार जब फोन उठा तब तक आधी फसल जलकर खाक हो चुकी थी।
आग से खाक होने के बाद खेत।