लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र के मुंशीपुलिया स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक का ताला खोलने पहुंचे अधिकारी ने धुआं व लपटे उठता देखसूचना कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
2 of 10
मौके पर पहुंची फायर की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से करीब एक लाख रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया।
विज्ञापन
3 of 10
पुलिस के मुताबिक, मुंशीपुलिया स्थित रिंग रोड़ पर यूनियन बैंक की शाखा है। सुबह करीब आठ बजे बैंक अधिकारी संजय कटियार अपने सहयोगी प्रवेंद के साथ बैंक खोलने पहुंचे।
4 of 10
बैंक का शटर उठाते ही उनके होश उड़ गए। बैंक के अंदर धुआं भरा था। आग की लपटे उठ रही थी। बैंककर्मियों ने सुरक्षा गार्ड की मदद से आग बुझाने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
5 of 10
बैंक अफसर संजय ने इसकी सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद जानकारी बैंक मैनेजर अखिल कुमार को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी बैंक परिसर में धुआं भरा होने से अंदर नहीं घुस पाए।
विज्ञापन
6 of 10
इसके बाद वैक्यूम बैकअप की मदद से धुएं को बाहर खींचा और दमकलकर्मी अंदर पहुंच पाए। करीब आधे घंटे ही दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
7 of 10
आग से एसी, कंप्यूटर, फर्नीचर समेत करीब एक लाख का माल जलकर स्वाहा हो गया।
8 of 10
मामले की जानकारी पाकर रिजनल हेड एके गर्ग ने बैंक में फायर प्रूफ केबिन होने से सभी कागजात सुरक्षित है।
9 of 10
बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए सारा काम इंदिरा नगर ब्रांच में शिफ्ट कराया गया है।