फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दौरान अचानक हो गया ये हादसा, मच गई भगदड़, चीखते-पुकारते भागे लोग

Tue, 20 Feb 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
fire in hotel - फोटो : amar ujala
गाजीपुर थाना क्षेत्र में न्यू हाईकोर्ट के सामने स्थित होटल अवध इंटरनेशनल में सोमवार देर रात शादी समारोह के दौरान एक हादसा हो गया, जिसके बाद भगदड़ मच गई। चारों ओर चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
fire in hotel - फोटो : amar ujala
दरअसल, होटल के प्रथम तल के एक कमरे में दीपक से भड़की आग ने किचन व कई कमरों को चपेट में ले लिया। वधू पक्ष के दर्जन भर लोग प्रथम तल पर फंस गए। धुएं के कारण दम घुटते देख एक व्यक्ति ने शीशा तोड़कर लोगों को निकाला। इस दौरान एक बच्ची बेहोश हो गई।
विज्ञापन

3 of 9
fire in hotel - फोटो : amar ujala
दमकल की दस गाड़ियों ने आग बुझाई और तीन थानों की पुलिस ने हालात संभाले। पता चला कि होटल प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया था और न ही होटल में आग से निपटने के इंतजाम थे। इस पर एएसपी ट्रांसगोमती ने जांच के आदेश दिए हैं।

4 of 9
fire in hotel - फोटो : amar ujala
सीओ गाजीपुर अवनीश्वर श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे पर स्थित होटल अवध इंटरनेशनल में सोमवार को देहरादून की टीएचबीसी में इंजीनियर पीके अग्रवाल की बेटी पांखी अग्रवाल व हुसैनगंज के लालकुआं निवासी मोहित जायसवाल का शादी समारोह था।
विज्ञापन

5 of 9
fire in hotel - फोटो : amar ujala
जयमाल के बाद वर-वधू भूतल पर लॉन में खाना खा रहे थे। इस दौरान प्रथम तल के एक कमरे में रखे पूजन के दीपक से भड़की आग ने परदे को चपेट में लिया और थोड़ी देर में प्रथम तल के कई कमरे व किचन आग की चपेट में आ गया। अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

6 of 9
fire in hotel - फोटो : amar ujala
वधू पक्ष के दर्जन भर लोग प्रथम तल पर फंस गए। धुएं से उनका दम घुटने लगा। चीखपुकार के दौरान एक बच्ची बेहोश हो गई। वधू के चचेरे भाई शशांक अग्रवाल ने शीशा तोड़कर बच्ची व रश्मि नामक महिला को निकाला। होटल प्रबंधन ने पुलिस व फायर स्टेशन कॉल की।
विज्ञापन

7 of 9
fire in hotel - फोटो : amar ujala
गाजीपुर व गोमतीनगर फायर स्टेशन से दमकल की पहुंची गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश के साथ उच्चाधिकारियों को कॉल की। इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के पास मौजूद गाड़ियां व हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के साथ अग्निशमन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। दस गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग बुझा ली गई।

8 of 9
fire in hotel - फोटो : amar ujala
जान बचाने को प्रथम तल से कूदे
होटल के प्रथम तल पर अपने कमरे में मौजूद वधू के रिश्तेदार वेदप्रकाश ने चीखपुकार सुनी। दरवाजा खोलते ही कमरे में धुआं भरने लगा। लपटें देखकर उन्होंने खिड़की का शीशा तोड़ा और जान बचाने को प्रथम तल से कूद गए। पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

9 of 9
fire in hotel - फोटो : amar ujala
बंगलूरू की बैंक में कार्यरत हैं वर-वधू
एएसपी ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि पांखी अग्रवाल व मोहित जायसवाल बंगलूरू स्थित एक बैंक में कार्यरत हैं। वहीं दोनों की दोस्ती हुई थी। पीके अग्रवाल अपनी बेटी व रिश्तेदारों को लेकर देहरादून से आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें