वैन में लगी लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बिंदौवा स्थित न्यू सिटी स्कूल की वैन गुमानीखेड़ा नगराम निवासीरामप्रेमी चलाता है। दोपहर दो बजे छुट्टी के बाद वह हुलासखेड़ा, महमूदपुर, मिलाखेड़ा, डाढ़ा सिकंदरपुर, बाजखेड़ा गांव के 12 बच्चों को घर छोड़ने निकला। रामप्रेमी के मुताबिक, हुलासखेड़ा व महमूदपुर में बच्चे उतारने के बाद वैन में छह विद्यार्थी बचे थे। इन्हें मिताखेड़ा, बाजखेड़ा, डाढा सिकंदरपुर छोड़ने जाते समय गदियाना गांव की नहर के पास शॉर्ट सर्किट से वैन में आग लग गई। इस पर उसने शोर मचाते हुए बच्चों को निकालना शुरू किया।