रायबरेली क्षेत्र के तिलोई स्थित प्राथमिक विद्यालय फूला में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे मध्यान्ह भोजन बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने में रसोईया सियालली(60) पत्नी राम केवल और मीरा देवी(32) पत्नी रोहित गंभीर रूप से झुलस गईं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गैस सिलेंडर में लगी आग
- फोटो : amar ujala
मालूम हो चीख पुकार पर पहुंचे गांव वाले, शिक्षा मित्र ,प्रधानाध्यापक की सक्रियता से सभी बच्चो को विद्यालय से सुरक्षित निकाल लिया गया। बच्चों को बचाने में शिक्षा मित्र संदीप शुक्ल(30), प्रधानाध्यापक अनुज शर्मा (36), सहायक अध्यापक संतोष कुमार (30) भी आग की चपेट में आ गए। गांव का ही जगदीश कुमार भी झुलस गया है।
विज्ञापन
3 of 5
गैस सिलेंडर में लगी आग
- फोटो : amar ujala
सूचना मिलने पर तहसीलदार श्रद्धा सिंह मौके पर पहुंचीं। 100 नंबर और अग्निशमन दस्ते के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।
4 of 5
गैस सिलेंडर में लगी आग
- फोटो : amar ujala
तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में भर्ती कराया गया है। रसोइयों की हालत गंभीर बनी हुई है।