अजय देवगन, ऋषि कपूर और तापसी पन्नू के बाद मंगलवार से अभिनेता शरमन जोशी भी लखनऊ की गलियों में शूटिंग करेंगे। वे फिल्म बबलू बैचलर की शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
शरमन जोशी
- फोटो : amar ujala
थ्री ईडियट्स के राजू रस्तोगी का किरदार निभाने वाले शरमन जोशी ने शूटिंग से पहले पत्रकारों से रूबरू हुए तो एक सवाल के जवाब में गोलमाल सीरीज की फिल्म में न होने पर जवाब देने से बचते रहे। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि अगली मूवी में जरूर रहूंगा।
विज्ञापन
3 of 6
शरमन जोशी
- फोटो : amar ujala
अग्नदेव चटर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म में शरमन जोशी उम्रदराज बैचलर का किरदार निभा रहे हैं। इससे उसके दोस्त और रिश्तेदार भी परेशान है कि कुछ भी करके बबलू बैचलर की शादी हो जाए।
4 of 6
शरमन जोशी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में 14-15 दिनों तक फिल्म की शूटिंग होगी। अपने किरदार और फिल्म की कहानी के बारे में चर्चा करते हुए शरमन ने बताया कि रंगमंच से उन्हें बहुत कुछ मिला है।
विज्ञापन
5 of 6
शरमन जोशी
- फोटो : amar ujala
रंगमंच की आवाज बंबई तक गूंजती है। ये क्रिकेट जैसा ही है कि जैसे रणजी मैच के बाद नेशनल टीम में चयन होता है वैसे ही रंगमंच में अच्छा करने वालों को फिल्मों में अच्छा रोल मिलता है।
फिल्मों को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले सवालों पर शरमन ने कहा कि क्रिएटिव फ्रीडम मिलनी ही चाहिए। इस मौके पर प्रोड़्यूसर अजय राजवानी, डायरेक्टर अग्निदेव चटर्जी, स्वीटी वालिया, एक्ट्रेस तेजश्री भी मौजूद रहीं।