मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनावों के दूसरे चरण की आखिरी सभा में युवाओं को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि चार लाख नौकरियां युवाओं का इंतजार कर रही हैं। हम अगले महीने 50 हजार भर्तियां निकालेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
jobs
दूसरे चरण की सीएम योगी की आखिरी जनसभा राजधानी में कपूरथला में हुई। सीएम प्रचार का समय समाप्त होने से 38 मिनट पहले 4.22 बजे सभास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता है कि कानून का राज होगा, नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 4
jobs
उन्होंने युवाओं से कहा कि अगले महीने 50 हजार भर्तियां आएंगी। यह भर्तियां चेहरा देखकर नहीं पारदर्शी तरीके से होंगी। अब जाति, मजहब नहीं मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलेंगी।
यदि किसी ने भर्तियों को कमाई का जरिया बनाने की कोशिश की तो उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आठ माह के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने गरीबों को 11 लाख आवास उपलब्ध कराए जबकि सपा सरकार में 5 साल में केवल 29 हजार आवास ही दिए थे।