फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मारकर झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 10
यूपी में बुधवार को ऑनर किलिंग का एक बड़ा मामला सामने आया। पिता ने बेटी को मारकर उसका शव बोरे में बंद करके झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन

लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मारकर झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें...

2 of 10
बाराबंकी जिले में देवा कोतवाली क्षेत्र के कैमई गांव में एक व्यक्ति ने अपने बेटे व भाई के साथ मिलकर अपनी पुत्री की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में बांधकर गांव के बाहर झाडिय़ों में छिपा दिया।
विज्ञापन

लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मारकर झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें...

3 of 10
पुलिस की माने तो मृतका ने करीब एक साल पहले गांव के ही एक युवक के साथ भाग कर विवाह कर लिया था और उसके एक माह का बेटा भी है। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता, चाचा व भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मारकर झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें...

4 of 10
आरोपी बुधवार सुबह से ही मृतका के शव को शारदा नहर में फेंके जाने की बात कहकर पुलिस को गुमराह करते रहे। ऑनर कीलिंग के इस मामले में पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मारकर झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें...

5 of 10
कोतवाली देवा क्षेत्र के कैमई गांव निवासी प्रीति गौतम (21) पुत्री हरिलाल गौतम की हत्या उसके पिता हरिलाल, चाचा हरिनाम, कुवांरे व भाई लवकुश ने मिलकर प्रीति की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मारकर झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें...

6 of 10
आरोपियों ने युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में भरकर गांव के बाहर झाडिय़ों में छिपा दिया। मंगलवार की देर रात हुई इस वारदात के बाद भोर के समय पुलिस को जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस ने जब आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया गया कि युवती की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है।
विज्ञापन

लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मारकर झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें...

7 of 10
काफी देर तक नहर में शव तलाशने के बाद जब आरोपी से सख्ती की गई तो पुलिस को पता चल सका कि युवती का शव झाडिय़ों में छिपाया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले में आरोपी पिता, दो चाचा व भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मारकर झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें...

8 of 10
घटना के बाद एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी श्रीपाल यादव, देवा कोतवाल बीपी यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया।

लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मारकर झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें...

9 of 10
प्रीति ने करीब एक साल पहले अपने गांव के ही रहने वाले संदीप गौतम पुत्र भारत गौतम से विवाह किया था। पुलिस की माने तो प्रीति व संदीप का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसके बाद प्रीति दो साल पहले एक बार संदीप के साथ कहीं भाग गई थी जिसके कुछ दिन बाद प्रीति अपने घर आई थी।
विज्ञापन

लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मारकर झाड़ियों में फेंका, तस्वीरें...

10 of 10
इस दौरान संदीप से नजदीकियां होने के चलते प्रीति गभर्वती हो गई और करीब एक साल पहले उसी के साथ भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। प्रीति का एक माह का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें