फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम की हवा ने पूर्वी यूपी में बढ़ाई भाजपा की चिंता, डैमेज को कंट्रोल करने में जुटे पार्टी के रणनीतिकार

Sun, 28 Mar 2021 01:06 PM IST
ishwar ashish सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : पीटीआई
पश्चिमी यूपी में किसानों के आंदोलन के संभावित असर ने भाजपा के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा नेतृत्व चौकन्ना हो गया है। पार्टी के रणनीतिकार इस हवा के और तेज होने से पहले ही इसकी रफ्तार को रोकने या मोड़ने की कोशिश में जुट गए हैं।

पार्टी नेता जगह-जगह चौपालों व संवाद के जरिये लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों के सहारे से संतुष्ट करने की कोशिश में हैं। इसके लिए पूर्वांचल में पार्टी के नेताओं, विधायकों और सरकार में मंत्रियों को खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ राजनीतिक समीकरणों के मद्देनजर भी भाजपा नेतृत्व चौकन्ना है।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल पूर्वी यूपी का किसान पश्चिमी यूपी के किसानों की तरह आर्थिक रूप से समृद्ध और खेती-किसानी को लेकर बहुत जागरूक नहीं हैं। इसके बावजूद इस इलाके के किसानों में राजनीतिक चेतना, जागरूकता व मुखर संघर्ष की क्षमता कम नहीं है। अतीत के कई आंदोलन इसके उदाहरण हैं।

हालांकि यह भी सही है कि दिल्ली की सीमा पर चल रहा आंदोलन अब पहले जितना न धारदार और असरदार नहीं रही। पर, पिछले दिनों किसान नेता नरेश टिकैत ने पूर्वी यूपी के कुछ जिलों के दौरे में जिस तरह से किसानों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की अपील की थी, उससे भाजपा सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
पंचायत चुनाव से जुड़े भाजपा के एक नेता कहते भी हैं कि तीनों कृषि कानूनों को लेकर जिस तरह किसानों को भ्रमित किया जा रहा है उसका पंचायत व विस चुनाव में असर पड़ सकता है। यही नहीं पिछले दिनों खाद के दामों में हुई बढ़ोतरी ने भी पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए चुनौती बढ़ा दी है। गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया है।

4 of 5
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
अनुप्रिया व ओमप्रकाश भी चुनौती
पूर्वी यूपी को लेकर भाजपा इसलिए भी ज्यादा चिंतित है, क्योंकि ओमप्रकाश राजभर और अनुप्रिया पटेल जैसे नेता इसी इलाके में सक्रिय हैं। ओमप्रकाश अब भाजपा के साथ नहीं है। अनुप्रिया भाजपा के साथ तो हैं, लेकिन पंचायत चुनाव में अकेले लड़ने की उनकी घोषणा ने दोनों पार्टियों के बीच एक लकीर खींच दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
सियासी कारणों से दोनों दलों के रिश्ते भी पहले जैसे सहज नहीं दिखते। ऐसे में भाजपा की कोशिश है कि किसानों को लेकर पश्चिमी यूपी की हवा को पूर्वी यूपी में बहुत ज्यादा न फैलने दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें