फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान से महंगा ट्रेन का किराया, मुंबई के टिकट के लिए यात्रियों ने दी ये कीमत

Sat, 02 Nov 2019 04:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के बाद लखनऊ से मुंबई लौटने वालों के लिए पुष्पक, अवध, कुशीनगर जैसी ट्रेनों में वेटिंग के चलते सुविधा ट्रेनों में सफर की मजबूरी है। मुश्किल ये कि इन ट्रेनों का किराया विमान से अधिक हो गया है। रविवार को रवाना होने वाली सुविधा ट्रेन का किराया 9,050 रुपये पहुंच गया, जबकि विमान का किराया 8,368 रुपये है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
ट्रेन संख्या 82926 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रविवार को मुंबई के लिए रवाना होगी। ट्रेन में तीन नवंबर को सेकेंड एसी का किराया 9,050 रुपये पहुंच गया है। इसके अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सेकेंड एसी में 12 सीटें खाली हैं। थर्ड एसी का किराया 6,340 रुपये पहुंच गया है, जिसमें अभी 33 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं स्लीपर का किराया 2,425 रुपये है, लेकिन इसमें आरएसी चल रहा है। वहीं दूसरी ओर रविवार को विमान का किराया सुविधा ट्रेन के सेकेंड एसी से कम है। मसलन, रविवार को लखनऊ से मुंबई के लिए सुबह 7.50 बजे उड़ान भरने वाली गोएयर की फ्लाइट जी8-2607 का किराया 8,368 रुपये है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं इंडिगो की फ्लाइट 6ई-685 सुबह 7.45 बजे उड़ान भरती है। इसका किराया 9,215 रुपये है। ऐसे में सुविधा ट्रेनें यात्रियों की जेब पर डाका डाल रही हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो यह स्थिति रेग्युलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते पैदा हुई है। अधिक मांग की वजह से कुशीनगर, अवध एक्सप्रेस व पुष्पक में रिग्रेट तक की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
... और खाली रह गईं 400 सीटें
रेलवे के कुप्रबंधन के चलते शुक्रवार को लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेन में करीब 400 सीटें खाली रह गईं। दरअसल, रेलवे ने मुंबई से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई, जिसे यहां से मुंबई के लिए सुविधा ट्रेन बनाकर रवाना किया। सुविधा ट्रेन होने की वजह से किराया अच्छा खासा बढ़ गया और सीटें खाली रह गईं। शुक्रवार को ट्रेन संख्या 83908 की चेयरकार का किराया 4100 पहुंच गया। जबकि थर्ड एसी का 4550 और सेकेंड एसी का 5185 रुपये रहा। तीनों श्रेणियों में क्रमश: 43, 254 व 61 सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें