परीक्षा की संरचना एवं विषय वस्तु
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा तीन घंटे की होगी। इसमें कुल 150 अंकों के 150 प्रश्न होंगे। भाषा: हिन्दी, संस्कृत एवं अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन के प्रश्न 12वीं कक्षा के स्तर के होंगे। शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल प्रबंधन एवं अभिवृत्ति के प्रश्न डीएलएड पाठ्यक्रम के होंगे।