फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर पैटर्न हुआ जारी, जानिए पूरी डिटेल...

Mon, 30 Oct 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
1 of 5
teacher
प्रदेश सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के बाद परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर प्रस्तावित भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस परीक्षा में भाषा के तहत कक्षा 12 स्तर तक की हिंदी एवं अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन तथा डीएलएड पाठ्यक्रम स्तर के शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल प्रबंधन एवं अभिवृत्ति को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
यूपीटेट
150 अंकों की शिक्षक भर्ती परीक्षा तीन घंटे की होगी और इसमें सभी प्रश्न अतिलघु स्तरीय होंगे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रारूप जारी कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Demo image
परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 68500 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो टीईटी परीक्षा में सफल होंगे। टीईटी में नौ लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।

4 of 5
demo pic
अभी तक टीईटी के बाद एकेडमिक मेरिट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती होती थी, लेकिन इस बार सरकार ने टीईटी के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने की योजना बनाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीईटी परीक्षा - फोटो : amar ujala
शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय न होकर सभी अतिलघु स्तरीय होंगे। टीईटी का परिणाम 30 नवंबर तक आने की संभावना है। उसके बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा के आयोजन की तैयारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें