रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए तारीख की घोषणा कर दी है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होगी। रेलवे बोर्ड की वेबसाइट में इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रुप डी के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से दस दिन पहले जारी कर किया जाएगा। परीक्षा कब तक चलेगी उसकी जानकारी अभी बोर्ड की ओर से मुहैया नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
3 of 5
फरवरी 2018 में ही इलाहाबाद समेत देश के 16 आरआरबी की ओर से ग्रुप डी के कुल 62907 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था। तब बताया गया था कि आरआरबी इलाहाबाद द्वारा उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में ग्रुप डी के 4762 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जाएगी।
4 of 5
indian railway
जानकारी के मुताबिक सिर्फ ग्रुप डी के ही इन पदों के लिए दो करोड़ से ज्यादा आवेदन आए। पहले असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) और तकनीशियन के विभिन्न पदों के लिए चल रही भर्ती परीक्षा के साथ ही ग्रुप डी की परीक्षा कराने की तैयारी की गई थी। लेकिन ग्रुप डी के रिकार्ड आवेदन की संख्या को देखते हुए तय किया गया कि असिस्टेंट लोको पॉयलट एवं तकनीशियन की भर्ती परीक्षा के बाद ही ग्रुप डी की परीक्षा शुरू की जाए।
एएलपी की परीक्षा 31 अगस्त तक होनी है। इसके बाद अब 17 सितंबर से ग्रुप डी की परीक्षा शुरू होगी। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी ग्रुप डी परीक्षा की तिथि ही रेलवे बोर्ड ने जारी की है। परीक्षा कब तक चलेगी अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है।