फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएमओ का परिवार भीख मांग कर रहा गुजारा, रोटी बैंक बना सहारा

Sun, 09 Dec 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बीएन माथुर की बहन - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं वक्त की गुलाम हर शै होती है, कब राजा को भिक्षु बना दे कुछ नहीं कहा जा सकता, ऐसा ही एक परिवार है राजधानी के सबसे पॉश इलाके गोमतीनगर में जिसका मुखिया चीफ मेडिकल अफसर था, लेकिन एक अरसे से इस परिवार के सभी लोग भीख मांग कर अपना गुजारा कर रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
बीएन माथुर का घर - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर के विनय खंड में जहां तमाम खूबसूरत मकान बने हुए हैं, उन्ही मकानों के बीच एक खंडहरनुमा घर भी है, जहां इंसान तो क्या जानवर भी शायद नहीं रह सकता, इसी घर मे रहती हैं राधा और मांडवी माथुर, राधा और मांडवी के बड़े भाई बीएन माथुर का पिछले ही साल देहांत हुआ है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
माथुर परिवार - फोटो : अमर उजाला
राधा और मांडवी के पिता एमएम माथुर चीफ मेडिकल अफसर थे इसलिए बचपन सुविधाओं से परिपूर्ण था, बड़ी-बड़ी कारों में घूमना और घर मे सभी सुख सुविधाएं देख कर बड़ी हुई हैं, दोनों बहने ग्रेजुएट हैं। सब कुछ अच्छा चल रहा था कि एक दुर्घटना में माता पिता दोनों की मौत हो गई।


 

4 of 5
टॉयलेट - फोटो : अमर उजाला
दोनों बहनों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया, बीएन माथुर पर परिवार की जिम्मेदारी आन पड़ी, बहुत नौकरी तलाश किया लेकिन नौकरी नहीं मिली, ऐसे में उन्होंने भीख मांगना शुरू कर दिया, 30 साल में घर खंडहर में तब्दील हो गया। घर के पीछे के हिस्से में लगा कमोट इस बात की गवाही देता है कि कभी ये घर काफी आलीशान रहा होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माथुर परिवार का घर - फोटो : अमर उजाला
इस वक्त दोनों बहनों की उम्र 60-65 है। रिश्तेदारों से भी संपर्क टूट गया, एक दिन रोटी बैंक की टीम खाना बांटने निकली तो इस परिवार से मिली और परिवार की संभव मदद करने लगी। 

इस खबर पर मिली पाठकों प्रतिक्रिया के लिए हम आप सबके आभारी हैं। हम कोशिश करेंगे कि आप सबकी भावनाएं और मदद सही तरीके से पहुंच सकें। इस बारे में हम आपको शीघ्र सूचित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें