फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में फंसा मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर, फिर हुआ ये..., अफसरों में मच गया हड़कंप

Sun, 31 Dec 2017 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कपिलवस्तु महोत्सव का समापन करने के लिए हेलीकॉप्टर से सिद्धार्थनगर जा रहे थे। घने कोहरे के कारण पायलट को बीच में ही फैजाबाद हवाई पट्टी पर हैलीकॉप्टर की लैंडिंग करानी पड़ी। अचानक मुख्यमंत्री के आने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी जहां थे, वहीं से हवाई पट्टी की ओर भागे। मुख्यमंत्री करीब 25 मिनट तक रुके, फिर कड़ी सुरक्षा में सड़क मार्ग से रवाना हुए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक रविवार दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से सिद्धार्थनगर जिले में कपिलवस्तु महोत्सव का समापन करने के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी थी। बस्ती तक मौसम साफ था, मगर सिद्धार्थनगर में कोहरे से दृश्यता इतनी कम थी कि लैंडिंग करना मुश्किल हो गया। इसके बाद पायलट ने वापस चलने को कहा, मगर मुख्यमंत्री ने हर हाल में महोत्सव जाने की इच्छा जताई। इसके बाद हेलीकॉप्टर को दोपहर करीब दो बजे फैजाबाद हवाई पट्टी पर लैंड कराया गया। उस समय हवाई पट्टी पर सन्नाटा था।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में करीब पांच मिनट तक बैठे रहे। सबसे पहले सीओ सदर अरविंद चौरसिया व सीओ अयोध्या राजू साव पहुंचे। इसके बाद खुद गाड़ी चलाते हुए एसएसपी सुभाष सिंह बघेल पहुंचे और मुख्यमंत्री को रिसीव किया। इसके तुरंत बाद विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, कमिश्नर मनोज मिश्र व डीएम अनिल कुमार पाठक पहुंचे।

4 of 5
मुख्यमंत्री व उनके साथ मौजूद एक अन्य को हवाई पट्टी के वीवीआईपी लाउंज ले जाया गया, यहां मुख्यमंत्री करीब आधा घंटे रुके। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा में सड़क मार्ग से कपिलवस्तु महोत्सव के समापन कार्यक्रम में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी सिटी अनिल सिसौदिया ने बताया कि कोहरे की वजह से हेलीकाप्टर को सिद्धार्थनगर में उतारना संभव नहीं हो सका, इसलिए हेलीकॉप्टर को यहां लैंड करना पड़ा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री को सिद्धार्थनगर के लिए रवाना किया गया है। वहां से वे गोरखपुर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें