हम आपको यूपी के ऐसे गांव ले चल रहे हैं जहां 2015 में भी बिजली नहीं पहुंची। मोबाइल तो पहुंच गए लेकिन मोबाइल बिजली से नहीं टैक्टर से चार्ज होते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
बिजली ना होने से यूपी के इस गांव में नहीं हो रही लड़कों की शादी
2 of 5
गांव में लड़कों के लिए संबंध तो आते हैं लेकिन लड़की वाले ये जानकर हिचक जाते हैं कि इस गांव में बिजली तक नहीं है।गांव में बिजली नहीं होने की वजह से यहां के लड़कों की शादी तक में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
बिजली ना होने से यूपी के इस गांव में नहीं हो रही लड़कों की शादी
3 of 5
बिधनू ब्लॉक के कल्याणीपुरवा गांव समेत बगहा और शिवदीनपुर गांव में आज तक बिजली ही नहीं पहुंची है। बुधवार को कल्याणीपुरवा गांव के लोगों ने जुलूस निकालकर हंगामा भी किया और विद्युतीकरण की मांग की।
बिजली ना होने से यूपी के इस गांव में नहीं हो रही लड़कों की शादी
4 of 5
ग्रामीणों का कहना है कि बिना बिजली के बच्चों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती। कई मर्तबा बिजली विभाग से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों की मानें तो अधिकारियों ने गांव में बिजली लाने का कोई प्रयास ही नहीं किया।
बिजली ना होने से यूपी के इस गांव में नहीं हो रही लड़कों की शादी
5 of 5
इस बाबत दक्षिणांचल विद्युत निगम के जेई आरके वर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से कभी बिजली की मांग ही नहीं की गई। यदि विभाग से बिजली की मांग की गई तो इस पर कार्य भी किया जाएगा। फोटोः ओपी वाधवानी