फैजाबाद के थाना रौनाही के ठीक सामने गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर गलत साइड से आ रहे ट्रक ने एक एसयूवी को रौंद दिया जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
सभी मृतक आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज व तहबरपुर इलाके के हैं। ट्रक टोल टैक्स बचाने के लिए विपरीत दिशा में घुसा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक-खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 8
गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर रौनाही थाने के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का तहसीनपुर में टोल प्लाजा है।
4 of 8
यहां टैक्स बचाने के लिए बाराबंकी जिले के टिकैतनगर से गेहूं लोड कर एक ट्रक शनिवार रात मुबारकगंज-ड्योढ़ी मार्ग से दाखिल हुआ।
विज्ञापन
5 of 8
रौनाही थाने के सामने अवैध कट पार करते हुए ट्रक ने हाईवे पर सामने से आ रही एसयूवी को रौंद दिया। टक्कर की आवाज सुनकर थाने में बैठे पुलिस वाले मौके पर पहुंचे तो एसयूवी के परखच्चे उड़ चुके थे।
विज्ञापन
6 of 8
एंबुलेंस बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद एसयूवी में फंसे 8 लोगों को निकाल जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
7 of 8
जिला अस्पताल में मृतकों की पहचान उनके मोबाइल नंबर के आधार पर फोन करने से पता चला कि सभी आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज व तहबरपुर इलाके के हैं।