शनिवार को नेपाल में आए भूकंप के बाद रविवार को फिर से 6.9 रिक्टर की तीव्रता का भूकंप आया। यूपी में भी इसके तेज झटके महसूस किए गए। लोगों को अब इस बात को भांप चुके थे कि भूकंप के झटके लगने के बाद उन्हे घरों और बिल्डिंगों से बाहर आना है। सभी जगह लोग तुरंत घरों के बाहर निकल गए। ये नजारा है यूपी के कानपुर का है। कानपुर में शनिवार के बाद रविवार को भी लोग पार्क और खुली जगह पर बैठे नजर आए। नेपाल में हुई त्रासदी के बाद लोग डरे हुए हैं। वो कोई भी खतरा नहीं मोल लेना चाहते। लोग अपने आसपास की बड़ी इमारतों को हिलता हुआ देखकर चौंक रहे थे।