लखनऊ में शराब पीकर सड़क पर तमाशा कर रहे एक सिपाही ने कई घंटे तक लोगों को परेशान किया। तस्वीरों सहित पूरा मामला देखें आगे की स्लाइड्स में।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के विकासनगर इलाके का है। बताया जा रहा है कि ये सिपाही पावरलाइन की गाड़ी पर तैनात है। रविवार को शराब के नशे में इसने जमकर हंगामा किया साथ ही अफसरों के लिए अभद्र शब्द और गालियां भी बकीं।
विज्ञापन
3 of 7
शराबी पुलिस
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक सिपाही थाने से शराब के नशे में निकला और एक दुकान से बिना पैसे लिए नमकीन का पैकेट खरीदा।
4 of 7
नशे में सिपाही
- फोटो : amar ujala
इसके बाद मेन रोड पर पहुंचकर रिक्शेवालों को गाली बकने लगा। वहीं ई-रिक्शे पर बैठी महिला से अभद्रता की और उसको उतारकर खुद रिक्शे पर बैठ गया।
विज्ञापन
5 of 7
नशे में सिपाही
- फोटो : amar ujala
कुछ दूर पर जाकर ई-रिक्शे से उतर गया फिर दूसरे रिक्शे से रहीमनगर तिराहे पर रिक्शेवालों को उल्टा-सीधा बोलने लगा।
विज्ञापन
6 of 7
नशे में सिपाही
- फोटो : amar ujala
यहां उसे एक मूंगफली बेचने वाला दिखा तो उसके पास पहुंचा और उसे भगाकर खुद मूंगफली बेचने लगा। इतना ही नहीं सिपाही ने शराब के नशे में गाना भी गाया और अफसरों का नाम लेकर गालियां दीं और फोटो खींचने वालों को जेल भेजने की धमकी देने लगा।