फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ के ये महाशय भी बिना सीट बेल्ट दौड़ा रहे थे कार, हुआ चालान

Sun, 06 May 2018 02:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
चेकिंग अभियान - फोटो : amarujala
 पिछले तीन दिनों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लखनऊ में अभियान चलाया जा रहा है। पर, चिराग तले अंधेरा वाली कहावत शुक्रवार को परिवहन विभाग पर सटीक बैठी। 
विज्ञापन

2 of 7
चेकिंग अभियान - फोटो : amarujala
आरटीओ का ड्राइवर भी बगैर सीट बेल्ट लगाए कार दौड़ा रहा था। शुक्रवार शाम परिवहन निगम गेट पर चेकिंग के दौरान अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन वीके सिंह की चेकिंग टीम ने ड्राइवर को पकड़ा और चालान काट दिया।
विज्ञापन

3 of 7
चेकिंग अभियान - फोटो : amarujala
चेकिंग अभियान में लखनऊ के आरटीओ प्रशासन एके सिंह का ड्राइवर यूपी-14 बीबी 5555 गाड़ी चला रहा था। मगर, उसने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। परिवहन निगम गेट पर ही चेकिंग दल ने उसका चालान काट दिया। 

4 of 7
चेकिंग अभियान - फोटो : amarujala
बता दें कि परिवहन आयुक्त पी गुरु प्रसाद के निर्देश पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा था, जिसके अंतिम दिन 1,202 चालान काटे गए। इसमें 824 बगैर हेल्मेट व 380 बिना सीट बेल्ट वालों के थे।
विज्ञापन

5 of 7
चेकिंग अभियान - फोटो : amarujala
उधर, परिवहन आयुक्त मुख्यालय व परिवहन निगम मुख्यालय पर भी चेकिंग अभियान चला। चेकिंग दल देख बिना हेल्मेट दो पहिया वाहन से घर जाने वाले कर्मचारी मुख्यालय में घंटों भटकते रहे।
विज्ञापन

6 of 7
चेकिंग अभियान - फोटो : amarujala
साहब हमारा भी चालान कटेगा क्या?
परिवहन विभाग के एक अधिकारी सरकारी गाड़ी यूपी 32 बीजी 5282 से चल रहे थे। उनके ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। जैसे गेट के अंदर प्रवेश किया वैसे ही चेकिंग दलों ने दबोच लिया, जिस पर उसने तपाक से कहा कि साहब हमारा भी चालान कटेगा क्या। इतने में चेकिंग दल के अधिकारी ने ड्राइवर मो. शरीफ  का चालान काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चेकिंग अभियान - फोटो : amarujala
गाड़ी पर नम्बर नहीं तो कटेगा चालान
अब बगैर नम्बर वाली गाड़ियों के चालान काटने की भी तैयारी है। आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह ने कहा कि अब बिना नंबर वाली गाड़ियों के चालान काटे जाएंगे। इसके लिए शोरूम के बाहर चेकिंग दल तैनात किए जाएंगे। ताकि बिना रजिस्ट्रेशन शोरूम से बाहर निकलने वाली गाड़ी का चालान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें