फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में जा घुसा वैगन ट्रक, लगी आग, ड्राइवर की जलकर मौत

Mon, 25 Jun 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
ट्रक एक्सीडेंट
फैजाबाद हाईवे पर एक भीषण हादसे में ट्रक ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस ने आग को बुझाकर घंटो की मशक्कत के बाद शव को निकाला।
विज्ञापन

2 of 6
ट्रक एक्सीडेंट
पुलिस के मुताबिक फैजाबाद रोड स्थित सरस्वती डेंटल कॉलेज के सामने मौरंग लदा एक ट्रक खड़ा था। ट्रक का टायर पंचर हो गया था। शनिवार देर रात पीछे से आ रहे वैगन ट्रक ने सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

3 of 6
ट्रक एक्सीडेंट
इस दुर्घटना में वैगन ट्रक का ड्राइवर केबिन पूरी तरह तहस-नहस हो गया। जिसमें ड्राइवर बुरी तरह फंस गया। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगन ट्रक में आग लग गई। केबिन में फंसे ड्राइवर की उसी में जलकर मौत हो गई।

4 of 6
ट्रक एक्सीडेंट
सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड और पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रक एक्सीडेंट
टैंकर से डीजल लीक होने के चलते लगी आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने में फायरब्रिगेड की तीन गाड़ियां लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रक एक्सीडेंट
दुर्घटना के बाद फैजाबाद हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सुबह क्रेन की मदद से पुलिस ने मौरंग लदे ट्रक में फंसे वैगन ट्रक को निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें