केजीएमयू में यौन शोषण...धर्मांतरण और नेपाल लिंक पर एसटीएफ और पुलिस डॉक्टर रमीज से पूछताछ करेगी। पुलिस ने 48 घंटे के लिए रमीज को रिमांड पर लिया है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
1 of 5
डॉ. रमीज मलिक
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू की महिला रेजीडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी डॉ. रमीज मलिक को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपी की रिमांड मंजूर कर दी है। आरोपी से पुलिस टीम गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है। पुलिस रमीज से उसका मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद करने के प्रयास में है। आरोपी गिरफ्तारी से पहले कहां-कहां गया, इस बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ भी रमीज से पूछताछ करेगी। रमीज के दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉ. परवेज और धर्मांतरण गिरोह चलाने वाले छांगुर से कनेक्शन की जानकारी भी ली जाएगी। मोबाइल बरामद करने के बाद पुलिस डाटा रिकवर करेगी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लैपटॉप और मोबाइल फोन से काफी डाटा हटा दिया था। आरोपी के लैपटॉप में धर्मांतरण से जुड़ी अहम जानकारियां हैं। आरोपी ने गिरोह से जुड़े लोगों की लिस्ट बना रखी थी।
विज्ञापन
2 of 5
डॉ. रमीज मलिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ठिकानों के बारे में भी पूछताछ करेगी पुलिस
लैपटॉप बरामद करने के बाद पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ करेगी। रमीज के बैंक खातों में हुए संदिग्ध लेनदेन के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। धर्मांतरण कराने वाले मौलाना और गवाह का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस रमीज से दोनों के ठिकानों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
3 of 5
डॉ. रमीज मलिक पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मददगारों के नाम बताएगा आरोपी
पुलिस ने आरोपी से उसके मददगारों के नाम पूछे हैं। रमीज गिरफ्तार होने से पहले किन-किन शहरों में छिपा था। आरोपी को किन लोगों ने मदद पहुंचाई, इसका पता भी लगाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी कुछ दिन नेपाल में छिपकर रहा था। ऐसे में आरोपी किसके जरिये नेपाल गया था, इसकी जानकारी की जा रही है। रमीज ने और कितनी लड़कियों का यौन शोषण किया है, इसके बारे में जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है।
4 of 5
डॉ. रमीज मलिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसटीएफ से भी होगा सामना
शासन के आदेश के बाद एसटीएफ ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ की टीम ने शनिवार को केजीएमयू में छानबीन की। अब रमीज से पूछता करेगी। आरोपी से उसके गिरोह के बारे में पता लगाया जाएगा।
डॉ. रमीज का आतंकी डॉ. शाहीन से कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण के अलावा आरोपी और किन संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था, इसके बारे में भी पड़ताल जारी है। माना जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ के बाद एसटीएफ कुछ और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।