विवि प्रशासन अपने स्तर पर गूगल फॉर्म तैयार करा रहा है। इसके लिए विवि के ईडीपी सेल सहित विशेषज्ञों की टीम ने कार्य शुरू कर दिया है। विवि ने तीन से चार दिन में गूगल फॉर्म भरकर परिसर के विभागाध्यक्ष, 35 महाविद्यालयों, 20 स्वयंसेवी संस्थाओं को भेज देगा। ये फॉर्म वालंटियर्स भरकर अपने संबंधित उच्च अधिकारियों से प्रमाणित करा कर विवि में नियुक्त नोडल अफसर को भेज देंगे। इसके बाद आई कार्ड जारी किए जाएंगे। विवि प्रशासन का मानना है कि इस बार कार्यक्रम वर्चुअल होने से लोगों की निगाहें आईकार्ड पर होंगी। इसके चलते विवि प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। इससे फर्जी आई कार्ड व वालंटियर्स से बचा जा सकेगा।