पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन का दुख आज यूपी की राजधानी में अलग-अलग तरह से देखने को मिला। राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के साथ-साथ हर सरकारी दफ्तर के झंडे आधे झुका दिए गए। स्कूलों में बच्चों ने उनको विभिन्न तरीकों से याद किया।
विज्ञापन
शोक में झुका तिरंगा ,यूपी में पूर्व राष्ट्रपति को कुछ यूं किया याद
2 of 8
पूर्व राष्ट्रपति के अचानक न रहने का गम आज हर जगह देखने को मिला। स्कूल और कॉलेजों में दो मिनट के मौन के बाद उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। हर कोई उन्हें अलग-अलग तरीके से याद कर रहा था।
विज्ञापन
शोक में झुका तिरंगा ,यूपी में पूर्व राष्ट्रपति को कुछ यूं किया याद
3 of 8
पूर्व राष्ट्रपति के निधन के बाद आज विधानसभा और राजभवन में लगे तिरंगे को आधा झुका दिया गया। राज्यपाल ने इस मौके पर शोकसभा का आयोजन करते हुए उनके नाम शोक संदेश भी जारी किया।
शोक में झुका तिरंगा ,यूपी में पूर्व राष्ट्रपति को कुछ यूं किया याद
4 of 8
श्रद्घांजलि के अलग-अलग कार्यक्रमों में स्कूल और कॉलेजों में भी उन्हें याद किया गया। बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर पूर्व राष्ट्रपति के जीवन संदेश और उनके द्वारा दिए गए सूक्ति वाक्यों की चर्चा की।
विज्ञापन
शोक में झुका तिरंगा ,यूपी में पूर्व राष्ट्रपति को कुछ यूं किया याद
5 of 8
राजनीतिक पार्टियों द्वारा अब्दुल कलाम के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। भाजपा, कांग्रेस सहित सभी पार्टियों के मुख्य कार्यालय में इस मौके पर शोकसभा आयोजित की गई।
विज्ञापन
शोक में झुका तिरंगा ,यूपी में पूर्व राष्ट्रपति को कुछ यूं किया याद
6 of 8
राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात् अपने सम्बोधन में कहा कि डा.कलाम सामान्य परिवार से थे जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर वैज्ञानिक के रूप में कार्य करना प्रारम्भ किया।
विज्ञापन
शोक में झुका तिरंगा ,यूपी में पूर्व राष्ट्रपति को कुछ यूं किया याद
7 of 8
उन्होंने कहा कि कलाम पहले राष्ट्रपति थे जिनका न तो राजनीति और न किसी राजनैतिक दल से कोई संबंध था। उन्होंने कहा कि कलाम ने राजनीति में न रहते हुए भी राष्ट्रपति पद पर अतुलनीय कार्य किया।