लखनऊ में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियां नामांकन करवाने पहुंची। कुछ सादगी से तो कुछ बैंड-बाजे के साथ लेकिन इन सबके बीच एक नामांकन के लिए पहुंचे एक उम्मीदवार ने सबका ध्यान खींचा किया, ये प्रत्याशी कोई इंसान नहीं बल्कि गर्दभ सिंह यादव नाम का गधा था। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 4
गधे का नामांकन
माहौल पूरा चुनावी है ऐसे में लोग तरह-तरह से जनता का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। लखनऊ की कैंट सीट से बहुजन विजय पार्टी नाम की पार्टी प्रत्याशी के रूप में गधे को लेकर पहुंची। बता दें कि इसी सीट से मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव और भाजपा से रीता बहुगुणा जोशी ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
3 of 4
गधे का नामांकन
खुद को इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले केशव चंद्र दोपहर 12 बजे अपने साथ एक गधा लेकर पहुंचे। इस गधे को उन्होंने अपनी पार्टी का कैंट से प्रत्याशी बताया और इसे ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी बताया।