फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों पर चश्मा-टीशर्ट-पैंट पहने डॉग ने रैंप पर बिखेरा जलवा

Sun, 09 Dec 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
डॉग शो
आंखों पर चश्मा, पैंट, टी-शर्ट पहने व बटरफ्लाई लगाए देशी-विदेशी डॉगी इठलाते, बलखाते खूबसूरत रैंप पर अपने मालिक के साथ वॉक पर उतरे तो सभी का दिल जीत लिया। मौका था पुलिस लाइन में चल रहे अवध केनेल क्लब की ओर से आयोजित 80,81 वां 82 वें डॉग शो का।
विज्ञापन

2 of 7
डॉग शो
डॉग फैशन शो में देशी-विदेशी नस्ल के 38 डॉग अपने मालिक संग रैंप पर उतरे। सभी ने अपने चहेते डाग्स का खूब उत्साहवर्धन किया। मालिक के इशारों पर चौकन्ने दिखने वाले श्वानों की अदाओं ने सभी को दीवाना बना लिया। विदेश से आईं सेनिया व ओल्गा मेलविसकिया की पारखी नजरों ने इन डाग्स को जज किया।
विज्ञापन

3 of 7
डॉग शो
पंजाब से आई माधुरी अपने सेंट बरनाड डॉग मोगली को लेकर रैंप पर उतरी। करीब 70 किलो वजनी डॉग ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। माधुरी बताती है कि उन्होंने इसे स्विट्जरलैंड से मंगवाया था। कहा कि मेरा 12 माह का डॉग मुझे छोड़कर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ता है। उनके मुताबिक उनका डॉग इंडियन चैपिंयन बन चुका है।

4 of 7
डॉग शो
कानुपर के अंशुमान फैशन शो में अपनी डॉगी चाऊ-चाऊ को लेकर वॉक पर उतरे तो सब उसे देखते रह गए। वह बिल्कुल शेर तरह नजर आ रहा था। अंशुमान ने बताया कि उनके डॉग का नाम ब्रूनो है। यह एक विदेशी नस्ल है। इसकी कीमत करीब सवा लाख रुपए है। बताते हैं कि डॉग पर हर माह करीब दस से पंद्रह हजार रुपए खर्च आता है।
विज्ञापन

5 of 7
डॉग शो
गुड़गाव से आए ओम भारद्वाज अपने डॉग लैला-सिंघम को लेकर वॉक पर उतरे तो सब टकटकी लगाकर उन्हें निहारते रहे। हर कोई लैला-सिंघम संग सेल्फी लेने के लिए उतावला दिखा। ओम बताते हैं दोनों डॉग इंग्लिस बुलडॉग नस्ल के हैं।
विज्ञापन

6 of 7
डॉग शो
फैशन शो में अलीगंज से आए विकास ने अपने लैब्राडोर डॉग डुग्गू को रैंप पर उतारा। वह अपने मालिक के इशारे पर रैंप पर जलवा बिखरेता नजर आया। विकास बताते हैं कि बिना ट्रेनर के डॉग को प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डॉग शो
वह उनके इशारे पर रुकता,उठता, बैठता, सर डाउन कर लेता हैं। डुग्गू संग वहां आए तमाम बच्चों ने अपनी सेल्फी लेने संग उसे खूब दुलराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें