लखनऊ के डीएम ने फरियादियों को शिकायत पर सुनवाई के लिए फोन किए। फोन पर फरियादियों ने क्या जवाब दिए और उस पर डीएम का रिएक्शन देखें खबर में...
विज्ञापन
2 of 9
लोगों की समस्याओं पर लखनऊ के डीएम गंभीर
- फोटो : Amar Ujala
हैलो, वीर बहादुर जी बोल रहे हैं, मैं डीएम लखनऊ राजशेखर बोल रहा हूं। आपने तीन फरवरी 2016 को तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव का एक दबंग व्यक्ति आपसे हड़पा 16 हजार रुपया वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 9
लोगों की समस्याओं पर डीएम गंभीर
- फोटो : Amar Ujala
क्या पुलिस ने आपकी कोई मदद की। फोन पर फरियादी का जवाब आया- नहीं साहेब, कोई सुनवाई नहीं हुई, कई बार पुलिस थाने के चक्कर भी लगाए।
4 of 9
लोगों की समस्याएं सुनते डीएम
- फोटो : Amar Ujala
इससे नाराज डीएम ने मौके पर ही एसओ माल थाने से जुड़े इस प्रकरण के निस्तारण में लापरवाही पर एसओ माल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
5 of 9
लोगों की समस्याओं पर डीएम गंभीर
- फोटो : Amar Ujala
इसी तरह डीएम ने सिरगामउ निवासी सिद्धार्थ द्वारा गांव में लगे ट्रांसफार्मर की खराबी को दूर कराने की शिकायत के निस्तारण को भी परखा और निस्तारण न पाए जाने पर मौजूद तहसील व बिजली विभाग के अफसरों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
6 of 9
एक्शन में लखनऊ के डीएम
- फोटो : Amar Ujala
मलिहाबाद तहसील क्षेत्र से जुड़े इलाकों का निरीक्षण करने मंगलवार सुबह नौ बजे तहसील कार्यालय पहुंचे डीएम राजशेखर ने तहसील सहित जनसमुदाय से जुड़े कुछ अन्य विभागों का काम काज इसी अंदाज में परखा।
विज्ञापन
7 of 9
थानों का भी किया निरीक्षण
- फोटो : Amar Ujala
डीएम ने पाया कि भले ही तहसील स्तर पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण का प्रतिशत 98 फीसदी बताया जा रहा हो लेकिन सच यही है कि इनमें से मात्र 70 फीसदी शिकायतों का निस्तारण ही संतोषजनक होता है।
8 of 9
लोगों का हालचाल लेते डीएम
- फोटो : Amar Ujala
ब्लॉक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 13वें वित्त मद से मिली राशि से गांव क्षेत्र में कराए गए निर्माण कार्यों में हुई धांधली भी पकड़ी। अभिलेखीय जांच में डीएम ने पाया कि ब्लॉक स्तर पर अनुदानित राशि से 55 लाख रुपया के ऐसे कार्य कराए गए जिनमें टेंडर दिए जाने के मानक तक का अनुपालन नहीं किया गया।
ब्लॉक कर्मियों की मिलीभगत से कार्य संबंधी टेंडर क्षेत्रीय स्तर पर संचालित ऐसे अखबार में प्रकाशित कराया गया जिसकी प्रसार संख्या न के बराबर मिली।उन्होंने इस मामले में गड़बड़ी के आरोपी लेखाकार तेजपाल को निलंबित कर संबंधित बीडीओ एडीओ और जेई आरईएस के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराने की कार्रवाई का निर्देश जारी किया।