जल संरक्षण के लिए जागरूकता व पानी की बर्बादी रोकने के लिए अब स्कूली बच्चों ने कमर कसी है। यूपी बोर्ड, आईसीएसई, आईएससी और सीबीएसई के स्कूल-कालेजों में शुक्रवार सुबह 7 से 8 बजे तक मेगा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
2 of 7
पानी बचाने के लिए स्कूलों ने ली शपथ
- फोटो : amar ujala
इसमें जिलाधिकारी राजशेखर की पहल पर संचालित सेफ वाटर मुहिम के तहत शहरी व ग्रामीण इलाकों में 3.45 लाख बच्चों ने शिक्षकों के साथ पानी की बर्बादी रोकने का संकल्प लिया। स्वयं डीएम ने भी राजाजीपुरम स्थित सेंट जोजफ इंटर कालेज पहुंचकर जल संरक्षण की शपथ लेने वाले बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
3 of 7
स्कूलों ने ली पानी बचाने की शपथ
- फोटो : amar ujala
अंधाधुंध दोहन से घटते भूगर्भ जल स्तर के कारण भविष्य में पानी के गंभीर संकट के अंदेशे को भांपते हुए अभी से सकारात्मक पहल शुरू की गई है, ताकि शपथ लेने वाले बच्चों के माध्यम से परिवारीजनों के साथ अन्य लोगों में जागरूकता फैलायी जा सके और जनसहभागिता से संचालित आंदोलन में तब्दील करने को लोग एकजुट हो सकें।
4 of 7
स्कूलों ने ली पानी बचाने की शपथ
- फोटो : amar ujala
बच्चों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाते हुए पानी के संकट से पैदा होने वाली परेशानी व जल संचय के आसान व इस्तेमाल के तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
5 of 7
स्कूलों ने ली पानी बचाने की शपथ
- फोटो : amar ujala
बीएसए व डीआईओएस स्तर से मिली जानकारी के आधार पर डीएम ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस मेगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सर्वाधिक 1.60 लाख बच्चे यूपी बोर्ड के स्कूल कालेजों के रहे।
विज्ञापन
6 of 7
स्कूलों ने ली पानी बचाने की शपथ
- फोटो : amar ujala
आईसीएसई व आईएससी माध्यम के 1.17 लाख और सबसे कम सीबीएसई के मात्र 73 हजार बच्चों ने शपथ ली। डीएम ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि जिले के अनुमानित सात लाख स्कूली बच्चों में से सिर्फ 3.45 लाख ने ही मेगा शपथ ग्रहण में हिस्सेदारी की।
स्कूलों ने ली पानी बचाने की शपथ
- फोटो : amar ujala
अब शपथ लेने वाले बच्चे अपने परिजनों व आस पास के लोगों में जल संरक्षण की जागरूकता फैलाएंगे। जिला प्रशासन सेफ वाटर की इस जागरूकता मुहिम को हर संभव स्तर पर आगे बढ़ाते हुए जारी रखेगा।