फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पक विमान से आएंगे प्रभु राम, मां सीता और अनुज लक्ष्मण के स्वरूप

Tue, 06 Nov 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
अयोध्या
पावन नगरी अयोध्या मंगलवार को एक बार फिर मानो त्रेता युग के नजारों की साक्षी बनेगी। आधुनिक पुष्पक विमान यानी हेलीकॉप्टर से प्रभु राम, मां सीता और अनुज लक्ष्मण के स्वरूप पवित्र सरयू के तीर पर ‘अवतरित’ होंगे।
विज्ञापन

2 of 8
अयोध्या
यूपी व बिहार के राज्यपाल रामनाईक व लालजी टंडन, सीएम योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग सुक इन स्वरूपों का स्वागत करेंगी। उससे पहले प्रभु राम की जन्मस्थली में उनकी लीला से संबंधित विभिन्न झांकियां निकलेंगी। शाम को पूरी नगरी दीपमय होकर राक्षसों का संहार करके लौटे प्रभु राम के ‘आगमन’ की खुशियां मनाएगी।
विज्ञापन

3 of 8
अयोध्या
जारी कार्यक्रम के अनुसार, छह नवंबर को अयोध्या नगरी में अपराह्न 11:30 बजे से 3:30 बजे तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों से सजी भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। इसमें कोरिया, रूस, लाओस और ट्रिनीडाड के कलाकारों समेत कुल 500 लोक कलाकार भाग लेंगे। 

4 of 8
अयोध्या
गणमान्य व्यक्तियों द्वारा 3:00 बजे से 3:15 बजे तक राम बाजार, शिल्प ग्राम का उद्घाटन किया जाएगा। पद्मश्री सुदर्शन पटनायक की बालू की कलाकृति का अवलोकन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
अयोध्या
3:15 बजे से 3:30 बजे के बीच उत्तर प्रदेश व बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला रानी हो पार्क पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। 3:30 बजे से 4:00 बजे तक मुख्यमंत्री और कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किमजोंग सुक रानी हो स्मारक का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
अयोध्या
4:00 बजे से 04:30 बजे तक हेलीकॉप्टर से श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का आगमन होगा। उन्हें कार्यक्रम स्थल पर स्थापित मंच पर ले जाया जाएगा। मंच पर इन स्वरूपों का मुख्यमंत्री, कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला और अन्य विशिष्ट अतिथि स्वागत करेंगे। उसके बाद इन स्वरूपों के साथ गणमान्य अतिथि पुष्पक विमान से राम कथा पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
अयोध्या
4:30 बजे से 6:00 बजे तक राम कथा पार्क में एक मंच पर श्रीराम, सीता एवं लक्ष्मण के स्वरूपों के आगमन पर उनका पूजन, आरती और प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा। दूसरे मंच पर सीएम की ओर से संतों को सम्मानित किया जाएगा। तीसरे एवं मुख्य मंच पर दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद अयोध्या से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा।
 
विज्ञापन

8 of 8
अयोध्या
शाम 6:15 बजे से 6:45 बजे तक नया घाट पर सरयूजी का पूजन एवं आरती की जाएगी। मुख्यमंत्री और कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला संयुक्त रूप से दीपदान करेंगे। भी किया जाएगा। इसके बाद राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। शाम 6:45 बजे से 7:45 बजे तक राम की पैड़ी पर 3 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा, जोकि एक रिकॉर्ड होगा। कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला, मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि मंच पर रखे दीपों का प्रज्ज्वलन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें