अयोध्या
जारी कार्यक्रम के अनुसार, छह नवंबर को अयोध्या नगरी में अपराह्न 11:30 बजे से 3:30 बजे तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों से सजी भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। इसमें कोरिया, रूस, लाओस और ट्रिनीडाड के कलाकारों समेत कुल 500 लोक कलाकार भाग लेंगे।