वर्ष 2019 में लगने वाले कुंभ मेले में इस बार स्वाद का भी संगम देखने को मिलेगा। मेले में विदेशी पर्यटकों के लिए 192 देशों का शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
kumbh 2019
- फोटो : amar ujala
पर्यटन विभाग और कुंभ मेला प्राधिकरण ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विदेशी रसोइयों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
kumbh 2019
- फोटो : amar ujala
दरअसल, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से इस बार अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, यूएई, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों में कुंभ मेले की ब्रांडिंग की जा रही है।
4 of 7
kumbh 2019
- फोटो : amar ujala
इन देशों से इस बार हजारों की संख्या में पर्यटकों के कुंभ मेले में आने की उम्मीद है। मेला क्षेत्र में पर्यटन विभाग की ओर से पांच हजार स्विस कॉटेज तैयार कराई जा रही हैं। इनमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
5 of 7
kumbh 2019
- फोटो : amar ujala
पर्यटन विभाग दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, पुणे, चंडीगढ़, जयपुर एवं आगरा से भी रसोइयों की टीम बुला रही है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित देशों के शाकाहारी व्यंजनों के मेन्यू भी मंगाए गए हैं। इसके लिए कुछ निजी एजेंसियों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
kumbh 2019
- फोटो : amar ujala
स्विस कॉटेज में मिलेगा सिर्फ शाकाहारी खाना
स्विस कॉटेज में पर्यटकों को सिर्फ शाकाहारी खाना ही मिलेगा। नॉनवेज खाने वाले पर्यटकों को शहर का रुख करना होगा। पर्यटन विभाग के होटल इलावर्त में इसकी तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि मेले के दौरान शहर के अन्य होटलों ने पर्यटकों को शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी की है।
‘इस बार कुंभ मेले में स्वाद का भी संगम देखने को मिलेगा। विदेशी पर्यटकों को कोई असुविधा न हो इसलिए कई देशों में प्रचलित पसंदीदा भोजन कुंभ के दौरान उपलब्ध कराने की तैयारी है।’ - डॉ. रीता बहुगुणा जोशी (पर्यटन मंत्री, उ. प्र. सरकार)