फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील के किचन में डिंपल, देखें तस्वीरें

Sun, 09 Aug 2015 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
अक्षयपात्र मिड-डे मील में बुधवार को दूध के स्थान पर खीर परोसने की तैयारी में है। शनिवार को अक्षयपात्र का केंद्रीय किचन देखने पहुंचीं सांसद डिंपल यादव के सामने संस्था की ओर से यह प्रस्ताव रखा गया है।

विज्ञापन

मिड-डे मील के किचन में ‌डिंपल, देखें तस्वीरें

2 of 9
संस्था ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है। संस्था के अधिकारियों ने बताया कि डेयरी का प्लांट न होने के कारण बच्चों को दूध गर्माकर पहुंचाना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन

मिड-डे मील के किचन में ‌डिंपल, देखें तस्वीरें

3 of 9
इसके स्थान पर खीर बनाना आसान और सुरक्षित भी है। खीर में दूध की पर्याप्त मात्रा होने पर बच्चों को पोषण मिल जाएगा।

मिड-डे मील के किचन में ‌डिंपल, देखें तस्वीरें

4 of 9
अक्षयपात्र पहुंचीं डिंपल यादव ने पूरा प्लांट देखा और बच्चों को परोसा जाने वाला भोजन भी खाया। इस दौरान उनके साथ ला-मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल फ्रीडा अब्राहम और सीडीओ योगेश कुमार भी थे।

विज्ञापन

मिड-डे मील के किचन में ‌डिंपल, देखें तस्वीरें

5 of 9
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे डिंपल यादव अमौसी स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन के केंद्रीय किचन पहुंचीं। प्लांट में मौजूद अधिकारियों ने डिंपल यादव को खाना बनाने वाले उपकरणों की कार्यप्रणाली वीडियो क्लिप के माध्यम से दिखाई।

विज्ञापन

मिड-डे मील के किचन में ‌डिंपल, देखें तस्वीरें

6 of 9
इसके बाद वह किचन पहुंचीं और चपाती बनाने वाली मशीन को चलाकर दिखाने का निर्देश दिया। केंद्रीय किचन देखने के साथ ही भोजन वितरण, राशन के रखरखाव, वित्त और रोजाना की दिक्कतों को भी समझा।

विज्ञापन

मिड-डे मील के किचन में ‌डिंपल, देखें तस्वीरें

7 of 9
संस्था के अधिकारियों ने डिंपल यादव को बताया कि वहां से रोजाना 74 हजार बच्चों के लिए भोजन पकाकर भेजा जाता है।

मिड-डे मील के किचन में ‌डिंपल, देखें तस्वीरें

8 of 9
इस दौरान सांसद ने सोयाबीन की सब्जी, चावल व चपाती खाकर उसकी गुणवत्ता परखी। अक्षयपात्र द्वारा खीर परोसने के प्रस्ताव पर सांसद ने विचार करने की बात कही। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता सुधारने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन

मिड-डे मील के किचन में ‌डिंपल, देखें तस्वीरें

9 of 9
अक्षयपात्र के किचन में डिम्पल यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें