फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की डाइट पर माताएं दें ध्यान, खाने में शामिल करें ये सब जरूरी चीजें और इनसे बनाएं दूरी

Tue, 13 Aug 2019 05:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बच्चों का भोजन कैसा हो, यह एक बड़ा सवाल है। बच्चों पर पढ़ाई के साथ कई तरह की एक्टिविटी का भी बोझ है। दूसरी ओर माता-पिता की बच्चों से उम्मीदें। जैसे हमारा बच्चा क्लास में पहले नंबर पर रहे और अन्य गतिविधियों में भी उसका बेहतर प्रदर्शन हो। इसके अलावा बच्चे खुद भी अब इंडोर गेम्स के अलावा बाहरी गतिविधियों में ज्यादा शामिल रहते हैं। ऐसे में बच्चों की परफेक्ट डाइट माता-पिता के लिए चुनौती बनती जा रहा है। बढ़ती उम्र में बच्चों के नियमित खानपान में क्या चीजें शामिल करें, जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से हो सके, यह बता रही हैं केजीएमयू की डायटिशियन दीपिका अग्रवाल।

चेहरे पर अनचाहे बाल या माहवारी में अनियमितता है तो हो जाएं सावधान, लापरवाही दे सकती है गंभीर परिणाम
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका अग्रवाल, डायटीशियन, केजीएमयू - फोटो : अमर उजाला
दो साल से लेकर 18 साल की उम्र तक भार व लंबाई तेजी से बढ़ते हैं। उम्र के इस दौर में बच्चों को पोषक तत्वों की विशेष आवश्यकता होती है। इस उम्र में बच्चों को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए उनकेभोजन में कैलोरी की मात्रा को ध्यान में रखना जरूरी है। इसके लिए बच्चों के खाने में अनाज पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रोटीन कम तो रुक जाएगा विकास
प्रोटीन बच्चों के विकास के लिए जरूरी है। इसलिए खाने में इनकी मात्रा होना जरूरी है। प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए बच्चों के डायट में अंडे, दालें, नट्स को जरूर शामिल करें। नॉनवेज में फिश और चिकन भी खिला सकते हैं।
थोड़ा फैट भी जरूरी है
आपके बच्चे को इस बढ़ती उम्र में फैट की आवश्यकता अधिक होती है। इसमें विटामिट ए, ई, डी और के देना फायदेमंद होता है। ये आपके बच्चे की त्वचा, इम्यूनिटी, आंखों की रोशनी, बालों की ग्रोथ के लिए आवश्यक है।

 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
कैल्शियम की सही डोज जरूरी
कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। मिल्क व डेयरी प्रोडक्ट, ड्राई फ्रूट्स और इसके साथ आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम से भरपूर होनी चाहिए बच्चे की डाइट। इसके अलावा हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, फ्रूट जूस बच्चों को जरूर दें।
सबसे जरूरी बात : फूड ऐसा जिसे खाने को ललचाए मन
बच्चे खाने को लेकर बहुत चूजी होते हैं। उनसे जबरदस्ती नहीं की जा सकती है। ऐसे में आपको अपने बच्चे के खाने को हेल्दी और आकर्षक बनाना पड़ेगा। वेज सैंडविच पर सॉस से स्माइली बनाएं, शेक्स में चेरी सजाएं, दूध में चॉकलेट मिलाकर उन्हें खाने को  दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
जंक फूड से बनाएं दूरी
बच्चों को पसंद आने वाला बर्गर, पिज्जा और चाइनीज फूड में पड़े सॉल्ट व अजीनोमोटो बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। जंक फूड का साइड इफेक्ट इतना होता है कि मोटापे के साथ-साथ उनको सांस फूलना, शुगर जैसी गंभीर दिक्कतें हो रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें