फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको भी नहीं आती है नींद तो अपनाएं ये तरीका, जरूर होगा फायदा

Tue, 13 Aug 2019 05:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
नींद नहीं आती तो दूध पिएं
अनिद्रा से बचने के लिए लोग नींद की दवा खाने लगते हैं। सोने से पहले एक गिलास दूध पीने की आदत आपका तनाव भी दूर करेगी और नींद भी अच्छी आएगी। इसमें एमिनो एसिड ट्रायफोन होता है, जो नींद लाने में सहायक है। इसके अतिरिक्त दूध कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। यह भी प्राकृतिक निद्रा में सहायक की भूमिका अदा करता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
मकोय की पत्ती - फोटो : अमर उजाला
हर बीमारी का इलाज है मकोय की पत्ती
बुखार, लिवर, अनिद्रा, कान में दर्द, मुंह के छाले हों या दांत का दर्द और हृदय रोग मकोय की पत्ती हर मर्ज की दवा है। मकोय की पत्ती में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, विटामिन-सी, विटामिन-बी समेत बड़ी मात्रा में मिनरल्स मौजूद होते हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसके फलों में भी ग्लूकोज, फ्रक्टोज और विटामिन सी मौजूद होती है। इसे पीसकर इसके रस को, या इसे काढ़ा बना कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
नारियल पानी सौंदर्य भी निखारे
नारियल का हर हिस्सा किसी न किसी रूप में फायदेमंद होता है। नारियल पानी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनकी शरीर को बहुत जरूरत होती है। यह एक लो कैलोरी ड्रिंक है। इसमें एंटी ऑक्टीडेंट्स, अमीनो एसिड, एंजाइम्स, बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी और कई प्रमुख खनिज पाए जाते हैं। नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। डायरिया होने पर इसका पानी पीना फायदेमंद होता है। हाई ब्लडप्रेेशर को नियंत्रित करने में भी इसका इस्तेमाल होता है।

4 of 5
खस-खस - फोटो : अमर उजाला
खसखस एक नेचुरल पेनकिलर
सखस को दर्द निवारक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला ओपियम एल्कलॉइड्स सभी प्रकार के दर्द दूर करता है। खासतौर पर मांसपेशियों के दर्द में फायदेमंद है। सांस संबंधी दिक्कत दूर करने में भी ये फायदेमंद है। खांसी को कम कर सांस में राहत देता है। अगर आप नींद आने की दिक्कत से परेशान हैं तो सोने से पहले खसखस का गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोयाबीन
सोयाबीन के हैं फायदे अनेक
हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं सोयाबीन

सोया प्रोटीन आस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाता है। मानसिक रोगी की डाइट में सोयाबीन जरूर शामिल करें। इसके अलावा इसे खाने से दिल मजबूत होता है। हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत होने पर सोयाबीन रोज खाएं। इसमें पाया जाने वाला लेसीथीन लीवर के लिए भी फायदेमंद है। इसकी छांछ पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। पर गर्भधारण करने वाली स्त्रियों को सोयाबीन का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें