फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम के चक्कर में खाने को न करें नजरअंदाज, यूं रखें अपनी सेहत का ख्याल

Sat, 03 Aug 2019 04:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram
भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच हमारे पास समय की कमी हो ही जाती है। इन सबके बीच जो सबसे पहली चीज को हम नजरअंदाज करते हैं वह है हमारी डाइट। कई बार समय कम मिलता है, कभी मिलता ही नहीं है। सुबह का नाश्ता जल्दबाजी में छूट जाता है, दोपहर का लंच शाम को करना। फिर रात तक खूब खाना। इन सबके कारण हमारे शरीर का मेटाबोलिज्म गड़बड़ा जाता है और शरीर में कैलोरी जमा होने लगती है। काम के बोझ के बीच कैसे रखें हम अपने खाने का ध्यान, बता रही हैं केजीएमयू की डायटीशियन दीपिका अग्रवाल।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका अग्रवाल, डायटीशियन, केजीएमयू - फोटो : अमर उजाला
अधिक काम के कारण लोग स्ट्रेस में रहने लगते हैं। कभी कम और ज्यादा खाने लगते हैं। इससे हमारा वजन या तो बढ़ने लगता है या घटने लगता है। ऐसे में हमें अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करने होंगे। ऐसा करके हम कई तरह की शारीरिक व मानसिक परेशानियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऐसे रखें सेहत का ख्याल
डीटॉक्स वाटर
सुबह की शुरुआत पानी से करें। हो सके तो इसे गुनगुना करके इसमें नींबू, शहद या आंवला जूस मिला लें। ये आपके मेटाोलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है। इससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। दरअसल यह पानी हमारे शरीर को साफ करता है।
ब्रेकफास्ट
सुबह उठने के दो घंटे के अंदर आपको ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए। ये दिनभर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपने नाश्ते में अनाज, प्रोटीन और दूध को अवश्य शामिल करें।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दस-ग्यारह बजे खाएं फल
इस समय आप ऑफिस में होते हैं। आप मट्ठा, छांछ, नारियल पानी या फल ले सकते हैं। मौसम के अनुसार ही सब्जियों और फल को खाने में शामिल करना चाहिए।
लंच और डिनर
लंच समय से लें और इसमें दालें, सब्जियां, सलाद, दही को अवश्य शामिल करें। रात के खाने को दिन की अपेक्षा हल्का रखें। खिचड़ी, दलिया, ओट्स या रोटी-सब्जी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुछ और जरूरी बातें
शाम की चाय के साथ रोस्टेड स्नैक्स जैसे लइया-चना लें।  चाय की आदत कम करें। दो से तीन बार ही लें।   रात का खाना सोने से दो-तीन घंटे पहले खाएं।  रात के खाने के बाद आधे घंटे की वॉक जरूर करें। दिनभर में 10-12 गिलास पानी जरूर पीएं।  तेल, नमक व चीनी की मात्रा को नियंत्रित रखें।   दिन में तीन-तीन घंटे के गैप में कुछ खाएं। डायट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने को अंडा व दालें शामिल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें