फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, तस्वीरें

Mon, 30 Nov 2020 01:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धालुओं ने गोमती में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में आस्था की डुबकी लगाई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कम ही लोग स्नान करने पहुंचे। रविवार को कार्तिक पूर्णिमा दोपहर 12:33 बजे लग गई है जो 30 नवंबर की दोपहर 2.16 बजे तक रहेगी। 

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा पर नगर में देव दीपावली की भी रौनक बिखरेगी। घाटों पर शाम को दीपदान होगा। गुरुद्वारों में गुरु पर्व की रौनक बिखरेगी तो उड़िया समाज के लोग धूमधाम से बोइटा पर्व मनाएंगे। कोरोना के चलते इस बार कतकी मेला स्थगित कर दिया गया है। देव दीपावली की खास रौनक मनकामेश्वर उपवन घाट पर रहेगी, जहां दो लाख से अधिक मिट्टी व गोमय दीपों का दान किया जाएगा। (तस्वीरेंः गोमती में स्नान करते हुए)
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही 11 वेदियों से ‘स्त्री शक्ति’ की मौजूदगी में गोमती आरती की जाएगी। आयोजन को लेकर रविवार को दिन भर महंत देव्यागिरि की देखरेख में घाट के किनारे पताका लगाने, दीये सजाने, सजावट का काम चलता रहा। (तस्वीरेंः गोमती में स्नान करते हुए)

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सनातन महासभा की ओर से झूलेलाल घाट पर डॉ. प्रवीण त्रिपाठी की देखरेख में दीपदान होगा। 1008 दीपक जल में प्रवाहित किए जाएंगे, जबकि 2100 दीपकों का दीपदान और आरती होगी। लालबाग स्थित हरिओम मंदिर में भी कथा, भजन कीर्तन होंगे।  (तस्वीरेंः गोमती में स्नान करते हुए)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गोमा में प्रवाहित करेंगे नाव
कार्तिक पूर्णिमा पर उड़िया समाज झूलेलाल घाट पर सुबह बोईटा पर्व मनाएगा। समाज की महिलाएं केले के पत्तों से तैयार रंग-बिरंगे नाव जल में प्रवाहित कर समृद्धि की कामना करेंगी। समाज के डॉ. डीआर साहू ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के तहत आयोजन होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें