फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: डिप्टी सीएम केशव ने सड़कों पर लगाई झाड़ू, कूड़ा उठाया, पीएम के दौरे को लेकर कर रहे कैंप, Pics

Wed, 27 Dec 2023 04:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर नगर में प्रवास कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर स्वच्छ अयोध्या का संदेश दिया।
 
विज्ञापन
1 of 5
अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 दिसंबर तक अयोध्या में ही कैंप करेंगे। संभवत: ऐसा पहली बार होगा जब डिप्टी सीएम के तौर पर वह किसी बड़े आयोजन के लिए एक जिले में छह दिनों तक प्रवास कर रहे हैं। वे सोमवार की सुबह ही अयोध्या पहुंच गए थे।

अयोध्या धाम को स्वच्छ नगरी बनाने के लिए बुधवार को उन्होंने झाड़ू लगाकर और कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया।  उन्होंने अनवरत चलने वाले स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए नगरवासियों का आह्वान किया। उन्होंने अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का भी अफसरों के साथ निरीक्षण किया।

विज्ञापन

2 of 5
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्व स्तरीय नगरी का स्वरूप दिया जाना है। इसके लिए सबसे पहले इसे स्वच्छ बनाना होगा। यह काम सिर्फ सरकारी विभागों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। हर अयोध्यावासी को अपनी भागीदारी निभानी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
उन्होंने नारा दिया जहां जन्मे राम, स्वच्छ रहे वह अयोध्या धाम।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एयरपोर्ट का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
मौर्य ने एयरपोर्ट पर रनवे, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। अफसरों से अब तक की तैयारियों और नागरिक सुविधाओं की जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें