लॉकडाउन के दौरान गत अप्रैल माह में शाम के समय बढ़या भैसाही गांव के कब्रिस्तान में हुए तेज धमाके के साथ आग को गोला दिखाई दिया था, जिसे गांव वाले अभी तक कुदरत का कहर मान रहे थे। अबू यूसुफ की गिरफ्तारी व कुबूलनामे के बाद ग्रामीणों को ये पता चला कि यह धमाका अबू यूसुफ ने ही किया था। यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद गांव वाले डरे हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Abu yusuf
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने मंगलवार को बताया कि वे कब्रिस्तान में हुए धमाके को कुदरत का कहर मानकर डरे-सहमे थे। अंधेरा होते ही तेज धमाके के साथ आग का गोला दिखाई दिया था। अब पता चला है कि ये विस्फोट अबू यूसुफ ने बम बनाने की तकनीक सीखने के दौरान ट्रायल के लिए किया था। यही नहीं यूसुफ ने इसमें पहले भी कब्रिस्तान में धमाका किया था।
विज्ञापन
3 of 6
isis terrorist Abu Yusuf
- फोटो : अमर उजाला
उसकी गिरफ्तारी के तीन दिन बाद भी गांव के लोग दहशत में हैं। अफवाह है कि यूसुफ के साथी कभी भी गांव में हमला कर ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए अब यूसुफ एक बदनुमा दाग बन गया है। यूसुफ के परिजनों से भी गांव वाले मिलने से कतरा रहे हैं।
4 of 6
Abu yusuf
- फोटो : अमर उजाला
यूसुफ की कुंडली खंगालने में जुटी एजेंसियां
दिल्ली में गत शनिवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आतंकी अबू यूसुफ की कुंडली अब उतरौला कोतवाली की पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग खंगालेगा। यूसुफ के कार्यों, संबंधों तथा आर्थिक स्रोतों की गहन छानबीन की जाएगी। विदित हो कि यूसुफ दो साल से घर पर ही रहकर आतंकी संगठन आईएस के कहने पर मानव बम व अन्य बड़े विस्फोट की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
आतंकी यूसुफ के घर से बरामद विस्फोटक व अन्य सामान
- फोटो : एएनआई
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूसुफ के घर से मानव बम बनाने में प्रयुक्त होने वाली दो जैकेट, लेदर बेल्ट, नौ किलोग्राम बारूद, बैटरी, तार, डिवाइस व छर्रे आदि बरामद किए हैं। उतरौला कोतवाल वकील पांडेय ने बताया कि यूसुफ की पूरी कुंडली खंगालने का काम पुलिस व खुफिया तंत्र ने शुरू कर दिया है। जांच में यूसुफ से संबंध रखने वाले लोगों, उसके कार्यों, बैंक खातों आदि की गहन छानबीन की जाएगी। छानबीन के दौरान जो भी शक के दायरे में आएगा, उससे पूछताछ की जाएगी। जांच में कई और खुलासे होने की संभावना है।
यूसुफ ने कूरियर से मंगाया था पार्सल
दिल्ली जाने से पहले आईएस के संदिग्ध आतंकी मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ ने गत बृहस्पतिवार को 562 रुपये का प्रीपेड पार्सल मंगाया था। छानबीन में पता चला है कि उसने ऑनलाइन शॉपिंग से कूरियर कंपनी द्वारा पार्सल मंगाया था। पार्सल जुबेर मोबाइल सेंटर हाशिमपारा बाजार के नाम से आया था। पार्सल के अंदर क्या था? इसका पता तो नहीं चल सका है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि पार्सल में कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस थी। पार्सल मिलते ही यूसुफ अपनी कास्मेटिक की दुकान बंद करके घर गया और अगले ही दिन दिल्ली पहुंच गया। जहां पहले से ही सतर्क पुलिस ने मुठभेड़ में उसे धर दबोचा