फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस आतंकी अबू यूसुफ की पत्नी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, मंसूबों और तैयारियों की राजदार थी आयशा

Wed, 26 Aug 2020 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
विज्ञापन
1 of 5
अबू युसुफ और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला/ANI
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा आईएसआईएस आतंकी मो. मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ ने मंगलवार को खुलासा किया है कि वह जल्द ही अफगानिस्तान पहुंचकर वहां आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना चाहता था। साथ ही, आईएस में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए दिल्ली में तबाही का मंजर फैलाना चाहता था।
विज्ञापन

2 of 5
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
यूपी एटीएस के एसपी दिनेश यादव ने मंगलवार को दिल्ली में उससे लंबी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार यूसुफ ने कबूला है कि वह आईएसआईएस के संपर्क में लगातार बना हुआ था। संगठन ने उसे अफगानिस्तान आने को कहा था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अबू युसुफ और पत्नी आयशा - फोटो : अमर उजाला
वह जल्द ही दुबई होते हुए अफगानिस्तान जाने वाला था। आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ही उसने मानव बम के लिए जैकेट व प्रेशर कुकर बम बनाने के लिए बारूद जुटाया था। उसके मंसूबों और तैयारियों की राजदार सिर्फ उसकी पत्नी आयशा थी। 

4 of 5
पत्नी आयशा - फोटो : अमर उजाला
आयशा के कहने पर ही बलरामपुर के उतरौला और लखनऊ के काकोरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने की कोशिश हुई थी। हालांकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आयशा को अभी तक आरोपी नहीं बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
ब्लास्ट करने में कामयाब होता तो और मचाता तबाही
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि यूसुफ को पाकिस्तान निवासी भारत के आईएस हैंडलर ने निर्देश दिए थे कि वह दिल्ली में ही बम धमाके करे, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईएस का नाम हो और उसकी उपस्थिति ठीक से दर्ज हो सके। उसे कहा गया था कि दिल्ली में ब्लास्ट में कामयाब होने पर उसे बड़े टास्क दिए जाएंगे। इसके बाद यूसुफ किसी भी सूरत में दिल्ली में बम धमाके करना चाहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें