कथित सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. एसके जैन व डॉ. एके जैन आयुर्वेद की प्रैक्टिस कर सकेंगे। जांच में दोनों के पास आयुर्वेद की डिग्री मिली हैं। सेक्सोलॉजिस्ट का दावा करने वाले डॉ. एसके जैन व डॉ. एके जैन के पास आयुर्वेद की डिग्री है। यह जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि आयुर्वेद विभाग में दोनों डॉक्टरों की डिग्री के बारे में जानकारी मांगी गई थी। रिपोर्ट में दोनों डॉक्टरों के पास आयुर्वेद की डिग्री की बात बताई गई है।