फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी की भव्य प्रतिमा निहारते ही रह गए पीएम मोदी, रक्षामंत्री ने की सीएम योगी की तारीफ, तस्वीरें

Thu, 26 Dec 2019 11:02 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि यह प्रतिमा लोकभवन में बैठे लोगों को सुशासन की प्रेरणा देगी। अनावरण के बाद पीएम मोदी अटल जी की प्रतिमा को कुछ पलों के लिए निहारते ही रह गए।
विज्ञापन

2 of 10
बता दें कि आज अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती है। भाजपा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

3 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala
इस मौके पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अटलजी हमेशा ही राष्ट्रहित को पार्टी हित से ऊपर रखते थे। यहां तक कि 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्घ में भारत को मिली जीत पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी कहते थे कि सत्ता का खेल तो चलेगा। पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिए। इस देश का लोकतंत्र रहना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala
राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा बेहद भव्य है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

6 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala
लोकभवन में लगी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा।
विज्ञापन

7 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अटल जी की प्रतिमा के साथ सेल्फी ली।

8 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala
अटल लंबे समय तक लखनऊ से सांसद रहे और यहां के लोगों को उनसे खास लगाव रहा है।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
25 फीट ऊंची अटल की प्रतिमा 10 दिसंबर को लखनऊ लाई गई थी। जिसके निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
कांस्य से बनी इस प्रतिमा के निर्माण में 89.60 लाख रुपये की लागत आई है। मैसर्स आर्टिस्ट फाउंड्री जयपुर के प्रतिनिधि ने बताया कि मूर्ति को बनाने में करीब एक वर्ष का समय लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें