फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालजी टंडन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए रक्षामंत्री व मध्यप्रदेश के सीएम, लोगों ने की पुष्प वर्षा, तस्वीरें

Tue, 21 Jul 2020 05:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
यूपी में भाजपा को ऊंचाईयां देने वाले नेता और मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश व प्रदेश के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे। मौलाना कल्बे जव्वाद लखनऊ के हजरतगंज स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शव को अंतिम यात्रा के लिए ले गुलाला घाट ले जाया गया।

इसके पहले, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उप मुख्यमंत्री व कई अन्य मंत्रियों ने लालजी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंगलवार सुबह 85 वर्ष की आयु में लालजी का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबूजी सदैव हमें आशीर्वाद देते रहें और हमारा मार्गदर्शन करते रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ।
विज्ञापन

2 of 9
मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली - फोटो : amar ujala
लालजी टंडन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
लालजी टंडन के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के बाहर मौजूद लोग।
 

4 of 9
लालजी टंडन - फोटो : amar ujala
अंतिम दर्शन के लिए लालजी के घर पर मौजूद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। (बायें से तीसरे।)
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : amar ujala
श्रद्धांजलि देने पहुंची प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

8 of 9
- फोटो : amar ujala
लालजी टंडन के आवास पर मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व लालजी के पुत्र व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन।
विज्ञापन

9 of 9
लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें