उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सिधौली के देवीपुर के पास नहर में लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह बुधवार से लापता था। युवक के पिता हरदोई जिले में लेखपाल हैं।
विज्ञापन
लापता युवक की नहर में मिली लाश, दहला देंगी तस्वीरें
2 of 7
सिर में मिले गहरे जख्मों के आधार पर परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। युवक की बाइक बुधवार को ही सिधौली रेलवे स्टेशन से बरामद हो गई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लापता युवक की नहर में मिली लाश, दहला देंगी तस्वीरें
3 of 7
संदना के असुवामऊ गांव निवासी लेखपाल कमलेश कुमार हरदोई जिले के संडीला में तैनात हैं। उनका बेटा मनीष कुमार (25) सिधौली कस्बे में ब्लॉक कार्यालय के पीछे किराए के कमरे में रह रहा था। बुधवार को वह बाइक लेकर घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं आया।
लापता युवक की नहर में मिली लाश, दहला देंगी तस्वीरें
4 of 7
परिवारीजनों ने काफी खोजा लेकिन पता नहीं चला। इस बीच पुलिस ने बुधवार को ही सिधौली रेलवे स्टेशन से उसकी बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
लापता युवक की नहर में मिली लाश, दहला देंगी तस्वीरें
5 of 7
उधर, गुरुवार सुबह सिधौली क्षेत्र के देवीपुर के पास नहर में एक लाश उतराती मिली तो हड़कंप मच गया। मनीष के घरवाले भी पहुंच गए। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त मनीष के रूप में की।
विज्ञापन
लापता युवक की नहर में मिली लाश, दहला देंगी तस्वीरें
6 of 7
सिर पर गहरे जख्मों के आधार पर परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मोबाइल का पता नहीं चल रहा है।
लापता युवक की नहर में मिली लाश, दहला देंगी तस्वीरें
7 of 7
परिवारीजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कार्रवाई की जाएगी।