लखनऊ में मड़ियांव के केशवनगर इलाके में रविवार दोपहर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में मिली ये लाश रिटायर्ड कैप्टन के 30 साल के बेटे शैलेश तिवारी की है। शैलेश गाड़ी के शो रूम में सर्विस मैनेजर था। जानकारी के मुताबिक तीन महीने से नौकरी पर नहीं जा रहा था। घरवालों ने बताया कि वह कल तीन बजे से लापता था। रविवार दोपहर करीब 01:00 बजे ये गाड़ी उसके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खड़ी मिली। गाड़ी के पिछले दरवाजे से बाहर शैलेश की लाश लटक रही थी। मृतक का मोबाइल और पर्स गायब था। मुंह और नाक पर चोटों के निशान थे। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।