फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः फिल्मी गीतों की धुनों पर टकराईं डांडिया, देर रात तक झूमा शहर, तस्वीरें

Sat, 05 Oct 2019 04:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
महाषष्ठी की शाम डांडिया की रौनक ऐसी परवान चढ़ी की उत्साह से भरे लखनवी देर रात तक डांडिया टकराते रहे। एक तरफ रंग-बिरंगे परंपरागत परिधानों में सजी महिलाएं डांडिया खेल रही थीं तो दूसरी ओर युवाओं को टोली गरबा का आनंद ले रहे थे।
विज्ञापन

2 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
कहीं स्कूल-कॉलेज की दोस्त मंडली थी तो कहीं मोहल्ले-कॉलोनी के लोग एक साथ डांडिया खेलने में व्यस्त।
विज्ञापन

3 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
मौका था अमर उजाला के सहयोग से जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित लखनऊ के सबसे बड़े डांडिया महोत्सव का। डांडिया नाइट का उद्घाटन महंत देव्यागिरी व जीडी गोयनका के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने आरती से किया।

4 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
कुछ देर बाद पहुंची मेयर संयुक्ता भाटिया ने आसमां में कंदील छोड़े। कंदीलों की जगमग से आस्मां जगमगा उठा। फिर शुरू हुआ डांडिया खेलने का सिलसिला।
विज्ञापन

5 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
इंडियन आइडल फेम कुलदीप ने देवा श्री गणेशा देवा... और सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरावाली... से डांडिया रास की शुरुआत की। इसके बाद तो जैसे किसी के कदम रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग और क्या युवा...। डांडिया नाइट के साथ परिसर में लगे खाने-पीने ओर गेम्स के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

6 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
मेयर संयुक्ता भाटिया व मंत्री स्वाति सिंह ने बढ़ाया उत्साह
आस्था के रंग में रंगी शाम में सभी मगन थे बस डांडिया करने में। ‘चलाओ न नैना से बान रे...’ ‘बाकी सब फर्स्ट क्लास है...’ ‘मैं तेरा बॉयफ्रेंड तू मेरी गर्लफ्रेंड...’ और सेल्फी ले ले रे... की एक से बढ़कर एक धुन के साथ लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रह था। गायिका शिवानी यादव के गाए गीत ढोल बाजे... पर भी लोग जमकर थिरके। इंडियन आइडल फेम फरहा नाज ने रंगीला तारा..., रंगीलो म्हारो ढोलना..., दमादम मस्त कलंदर... जैसे गीतों पर सभी को देर रात तक झुमाया। मेयर संयुक्ता भाटिया व महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री स्वाति सिंह ने भी डांडिया खेला। इन्हें अपने बीच पाकर प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव जीतेंद्र कुमार, प्रमुख सचिव होमगार्ड अनिल कुमार, एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत, प्रमुख सचिव सिविल एविएशन एसपी गंगवार समेत कई मौजूद रहे। जीडी गोयनका के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने सभी अतिथियों को स्वागत व सम्मानित किया।
विज्ञापन

7 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
अनु बनीं डांडिया क्वीन और अंकुर बने डांडिया किंग
डांडिया रास के दौरान कई टाइटिल भी बांटे गए। इसमें शिल्पी श्रीवास्तव मिस ढिनचिक और प्रियंका छाबड़ा मिस धमाका बनीं। इसके अलावा अनु डांडिया क्वीन और अंकुर माहेश्वरी डांडिया किंग चुने गए। डांडिया प्रिंसेस सोफिया, डांडिया प्रिंस राघव, डांसिंग दिवा संवर्धन और आयुषी पांडेय को डांडिया डुड चुना गया। इसके अलावा मिस्टर एंड मिसेज साल्टी का टाइटिल मिला प्रीति अरोड़ा को दिया गया।

 

8 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
डांडिया जैसे आयोजन एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां श्रद्धा भाव के साथ सभी एक साथ मिलते हैं और खुशियां मनाते हैं। इससे त्योहार का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। - महंत देव्यागिरी, मनकामेश्वर मंदिर

9 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
इस तरह का माहौल देखकर काफी अच्छा लगता है। हर कोई मग्न है। यहां समरसता है। लोग आपस में खुशियां मना रहे हैं। गजब का उत्सव का माहौल है। सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। - स्वाति सिंह, राज्य मंत्री

10 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
ऐसा उत्साह देखकर अच्छा लगा
मैं पहले भी ऐसे आयोजनों में शामिल हुई, लेकिन आज जैसा उत्साह लोगों में पहले कभी नहीं देखा। ऐसा लग रहा है कि भविष्य में अमर उजाला इससे भी बड़ा आयोजन करेगा। - संयुक्ता भाटिया, महापौर

11 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
सालभर से रहता है इस दिन का इंतजार
पिछले कई सालों से यहां आते हैं। इस मौके का हमें सालभर से इंतजार रहता है। मिलते हैं, डांडिया खेलते हैं और जमकर मस्ती करते हैं। यहां पर डांडिया खेलकर हम सभी को बहुत मजा आया।
- लावन्या, नंदिनी, समृद्घि, सोनाक्षी, अनन्या

12 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
जमकर  किया डांस, दोस्तों संग मस्ती 
सुबह से शाम होने का इंतजार कर रहे थे। यहां आकर सभी मिले और जमकर डांस किया। हम सभी ने सेल्फी ली। यह दिन साल का सबसे यादगार दिन रहता है। जब यहां से जाते हैं तो अच्छा नहीं लगता और अगले इवेंट का इंतजार रहता है। - अभिज्ञा, शालिनी, वंशिका, रिद्घि, अनन्या

13 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
यादों को मोबाइल में समेटा
पिछले काफी समय से डांडिया नाइट में आते रहते हैं। अच्छा लगता है जब दोस्त मिलते हैं एक साथ एंजॉय करते हैं। आज भी खूब एंजॉय किया। इस तरह के माहौल का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है। यादों को मोबाइल में समेट कर ले जा रहे हैं। - इंदरप्रीत, सिमरन, निहारिका, विनीत

 
विज्ञापन

14 of 14
डांडिया महोत्सव - फोटो : amar ujala
कई दिनों तक यादें तैरती रहेंगी
हम सभी ने यहां पर गीतों पर डांडिया रास खेला। हम चाहते नहीं हैं कि यह सिलसिला खत्म हो। बहुत कम मौका मिलता है जब सब साथ में इस तरह से मिलते हैं। इसलिए इस इवेंट का सालभर इंतजार रहता है। यहां की यादें कई दिनों तक सामने तैरती रहेंगी। - साक्षी, रितू, सृष्टि, शीतल, आकांक्षा, शेफाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें