शादियों का सीजन है। इसे यादगार बनाने केलिए तमाम प्रयास किए जाते हैं। ऐसे में शादी की यादों को डाक टिकट पर प्रिंट करवाने की सुविधा लखनऊ के जीपीओ में शुक्रवार से शुरू की गई है। सिर्फ तीन सौ रुपये में 12 डाक टिकट छपवा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डाक टिकट
- फोटो : amar ujala
लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ‘माई स्टाम्प’ सेवा के तहत शादी को यादगार बना सकते हैं। जरूरत के मुताबिक, अन्य डाकघरों में भी इसे शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
डाक टिकट
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि पांच रुपये के डाक टिकट पर नवविवाहित युगल अपनी तस्वीर प्रिंट करवा सकते हैं और इन टिकटों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इन पर शुभ विवाह भी लिखा रहेगा।
4 of 5
डाक टिकट
- फोटो : amar ujala
ऐसे ही शादी की सालगिरह को भी माई स्टाम्प के तहत प्रिंट करवाया जा सकता है। डाक निदेशक ने बताया कि योजना के तहत टिकटों पर अपनी तस्वीरें भी प्रिंट करवा सकते हैं।