फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भीषण हादसा, मकान के खिड़की-दरवाजे और छज्जा उड़ा

Thu, 16 Jul 2015 02:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
लखनऊ के कृष्णानगर के जाफरखेड़ा में बुधवार दोपहर लीक सिलेंडर में आग लग गई। खाना पकाने के लिए चूल्हा जलाने गई महिला दुधमुंहे को गोद में लेकर चीखते हुए बाहर भाग गई।

विज्ञापन

तस्वीरें: भीषण हादसा, मकान के खिड़की-दरवाजे और छज्जा उड़ा

2 of 8
इसके थोड़ी ही देर बाद सिलेंडर धमाके साथ फट गया। इससे मकान के खिड़की-दरवाजे और छज्जा उड़ गया और आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर पड़ोस की दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: भीषण हादसा, मकान के खिड़की-दरवाजे और छज्जा उड़ा

3 of 8
हादसा मजदूरी करने वाले बरातीलाल गौतम के घर पर दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। बराती ने बताया कि घर पर बेटा जितेंद्र पत्नी पूजा, पांच माह के बेटे आदर्श और छोटे भाई सुमित व बहन सोनी के साथ था।

तस्वीरें: भीषण हादसा, मकान के खिड़की-दरवाजे और छज्जा उड़ा

4 of 8
एक बजे पिकेडली होटल के पास स्थित एनडी गैस सर्विस कंपनी का डिलीवरीमैन त्रिभुवन सिलेंडर लेकर आया। उसने सिलेंडर घर पर लगा दिया। करीब डेढ़ बजे पूजा ने जैसे ही खाना पकाने के लिए चूल्हा जलाया, सिलेंडर में आग लग गई।

विज्ञापन

तस्वीरें: भीषण हादसा, मकान के खिड़की-दरवाजे और छज्जा उड़ा

5 of 8
पूजा चीखती हुई पास ही लेटे आदर्श को गोद में उठाकर बाहर भागी। जितेंद्र ने छोटे भाई-बहन को बाहर निकाला। इसी बीच सिलेंडर में भीषण धमाका हो गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: भीषण हादसा, मकान के खिड़की-दरवाजे और छज्जा उड़ा

6 of 8
जितेंद्र ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि मकान के खिड़की-दरवाजे उड़ गए और छज्जा ढह गया। दीवारें कई जगह से चिटक गईं।
विज्ञापन

तस्वीरें: भीषण हादसा, मकान के खिड़की-दरवाजे और छज्जा उड़ा

7 of 8
धमाके के बाद मकान में आग लग गई। इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बाल्टियों में पानी लेकर दौड़े।

विज्ञापन

तस्वीरें: भीषण हादसा, मकान के खिड़की-दरवाजे और छज्जा उड़ा

8 of 8
जितेंद्र ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नंदलाल की पत्नी माया और देवी प्रसाद की पत्नी नेहा आग बुझाने के दौरान बुरी तरह से झुलस गईं। इन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां से सिविल रिफर कर दिया गया। यहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें