फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cylinder blast:बाजार में अचानक हुए गैस सिलेंडर के धमाके से भगदड़, मकान की छत व दीवार दरके, तस्वीरें

Sat, 21 May 2022 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर नगर के चौक-गर्ल्स कालेज रोड पर गैस वाले की दुकान में तेज आवाज के साथ धमाका होते ही बाजार में अफरा तफरी मच गई। धमाके से मकान की छत व दीवार दरक गई है।

पुलिस ने पहुंच कर चौक व गर्ल्स इंटर कालेज की तरफ से आवागमन बंद करा दिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चौक में ओम प्रकाश का नाती माता प्रसाद  रसोई गैस सिलेंडर का काम करता है। शनिवार सुबह 11.30 बजे अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग सहम गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
धमाके से पड़ोसी अजय श्रीवास्तव के मकान व गुलाम मुहम्मद की दुकान में दरार पड़ गई है। ओम प्रकाश ने बताया कि 20 भरे सिलिंडर थे। पड़ोसियों ने भरे 17 रसोई गैस सिलिंडर वाहन पर लाद कर हटाया। मलबे में दो दगे सिलिंडर, एक पेट्रोमैक्स व एक बड़ा सिलिंडर पिचका मिला है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
दुकान के पिछले भाग में ही परिजन रहते हैं। धमाके की आवाज सुनते ही परिवार के लोग बाहर निकल आए थे। प्रथम दृष्टया सिलेंडर में धमाका होने की बात कही जा रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई जिसे बुझा दिया गया है। माता प्रसाद बालाजी गैस एजेंसी का हाकर है। जो सिलेंडर वितरण का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
धमाके के बाद टूटे और पिचके हुए सिलेंडर बरामद हुए हैं। दुकान में रखा सामान भी जल गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें